MP News: मप्र में इस दिन से खुलेंगे स्कूल, साल में इतनी मिलेगी छुट्टियां, देखें पूरा कैलेंडर

MP News: मध्य प्रदेश जिला शिक्षा विभाग के द्वारा नए सत्र 2025-26 के अकादमिक कैलेंडर को जारी कर दिया गया है। सरकारी स्कूल 1 अप्रैल 2025 को खुलेंगे जिसमें कक्षा 9 और 10 के विद्यार्थियों को गणित हिंदी और अंग्रेजी विषयों में बेसिक कॉन्सेप्ट सिखाया जाएगा ताकि वह परीक्षा में अच्छा कर सके। क्लास 8 से 11 तक के रिजल्ट 20 मार्च तक जारी हो जाएंगे और नए सत्र की गतिविधियों और शिक्षक योजनाओं को समय पर लागू करने के लिए 10 मार्च को प्रिंसिपल्स के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।
इन बातों पर दिया जाएगा ध्यान ( MP News )
- कक्षा 9 और 10 के विद्यार्थियों को हिंदी, गणित और अंग्रेजी में विशेष अभ्यास कराया जाएगा।
- 10वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए पाठ्यक्रम जल्द पूरा कर दोहराव की योजना बनाई जाएगी।
- सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
- 1 अप्रैल को सभी हाई स्कूल और हायर सेकंडरी स्कूलों में प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा।
- कक्षा 8 से 11 के परीक्षा परिणाम 20 मार्च तक जारी करने होंगे।
- बेसिक कॉन्सेप्ट्स पर ध्यान
डीईओ डीडी रजक ने बताया कि कक्षा 9 और 10 के विद्यार्थियों को मैथमेटिक्स, हिंदी और इंग्लिश की बेसिक कॉन्सेप्ट्स पर ध्यान केंद्रित कर अभ्यास कराया जाएगा।
10वीं बोर्ड परीक्षा की होगी विशेष तैयारी
- कक्षा 10 के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा स्तर की प्रारंभिक तैयारी कराई जाएगी।
- वार्षिक कार्य योजना शिक्षकों की सहायता से तैयार की जाएगी।
- जल्द पाठ्यक्रम पूरा कर दोहराव पर विशेष जोर रहेगा।
- प्रिंसिपल्स मीटिंग
शिक्षा विभाग ने 10 मार्च को सभी प्राचार्यों की बैठक बुलाने की घोषणा की। - बैठक में सत्र 2025-26 की गतिविधियों को समय पर लागू करने की योजना बनाई जाएगी।
- कक्षा 8 से 11 तक के परीक्षा परिणाम समय पर जारी करने के निर्देश दिए जाएंगे।
Also Read: Agriculture News: खाली खेत से भी अब लाखों में होगी कमाई, सरकार भी करेगी मदद, बस करना होगा यह काम



