Agriculture News: खाली खेत से भी अब लाखों में होगी कमाई, सरकार भी करेगी मदद, बस करना होगा यह काम

 

Agriculture News: भारत कृषि प्रधान देश है। हमारे देश की अधिकतर किसान आजीविका निर्वहन के लिए खेती पर निर्भर रहते हैं। यहां कई तरह के फसलों का उत्पादन किया जाता है जिसे बेचकर किसान अपना घर चलते हैं। सब्जियों को रखने के लिए मुख्य रूप से किसान कोल्ड स्टोरेज का उपयोग करते हैं लेकिन कई जगह कोल्ड स्टोरेज नहीं होता है जिसकी वजह से किसानों को बड़े पैमाने पर नुकसान उठाना पड़ता है।

किसानों के नुकसान को कम करने के लिए बिहार सरकार के द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है। बिहार के सरकार के द्वारा उन जिलों में कोल्ड स्टोरेज बनाने का योजना लाया गया है जहां पहले से कोल्ड स्टोरेज नहीं है। सरकार के द्वारा कोल्ड स्टोरेज बनाने के लिए 50% की सब्सिडी दी जाएगी और यह योजना 3 साल के लिए मंजूर है।

बिहार के इन जिलों में बनाया जाएगा कोल्ड स्टोरेज (Agriculture News)

बिहार सरकार के द्वारा मधुबनी नवादा मुंगेर जहानाबाद औरंगाबाद वहां का सहरसा जमुई लखीसराय शेखपुरा अरवल और शिवहर में नए कोल्ड स्टोरेज का निर्माण कराया जाएगा। यहां कोल्ड स्टोरेज निर्माण के लिए सरकार 50 परसेंट की सब्सिडी देगी। इस योजना के अंतर्गत नए कोल्ड स्टोरेज टाइप वन और टाइप टू के कंस्ट्रक्शन पर 50% का अनुदान मिलेगा।

Also Read:Agriculture News: इस फल की करें खेती, एक बार इन्वेस्टमेंट करने पर 25 साल होगी तगड़ी कमाई, चंद सालों में बन जाएंगे लखपति

जानिए कितनी मिलेगी सब्सिडी

बिहार सरकार उड़ान निदेशालय कृषि विभाग के अनुसार कोल्ड स्टोरेज टाइप वन निर्माण की लागत ₹8000 प्रति मेट्रिक टन और कोल्ड स्टोरेज टाइप टू निर्माण की लागत ₹10000 प्रति मेट्रिक टन तय की गई है। सरकार के इस योजना के अंतर्गत नए कोल्ड स्टोरेज टाइप वन और टाइप टू के कंस्ट्रक्शन पर सरकार के द्वारा 50% तक का अनुदान दिया जाएगा।

Also Read:Betul Weather News: बैतूल में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, दुकान और घरों में घुसा पानी, डेढ़ घंटे में बरसा 3 इंच पानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button