MP News: 2196 करोड रुपए खर्च कर एमपी में बनेगा चकाचक फोरलेन हाईवे,इन क्षेत्रों का होगा विकास

MP News: आवागमन सुविधाजनक बनाने के लिए सरकार लगातार सड़क परियोजनाओं पर काम कर रही है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के दमोह और सागर जिले के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। दमोह-सागर रोड को फोरलेन करने की मंजूरी स्टेट लेवल एंपावर्ड कमेटी के द्वारा दे दी गई है। अब कैबिनेट की स्वीकृति मिलते ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और उम्मीद है कि साल 2025 के अंत तक इस फोरलेन के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।

दमोह सागर फोरलेन सड़क परियोजना को लगभग 2196 करोड रुपए खर्च करके बनाया जाएगा। यह 76.83 किलोमीटर लंबी होगी और इसमें चार बाईपास भी बनाए जाएंगे। इससे पारसोरिया, गढ़ाकोटा, रोन और बांसा जैसे आवासीय क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और इन क्षेत्रों का विकास भी होगा।

इस सड़क परियोजना के प्रमुख बिंदु ( MP News )

  • सड़क की चौड़ाई 45 मीटर होगी।
  • वर्तमान में यह सफर दो घंटे में तय होता है, जो फोरलेन बनने के बाद एक घंटा कम हो जाएगा
  • सड़क का निर्माण हाइब्रिड एन्युटी मॉडल पर किया जाएगा।
  • परियोजना का 40 प्रतिशत खर्च अग्रिम रूप से एमपीआरडीसी वहन करेगा, जबकि शेष 60 प्रतिशत राशि राज्य सरकार द्वारा 15 वर्षों तक एन्युटी भुगतान के रूप में दी जाएगी।

फोरलेन हाईवे बनने से मिलेंगे ये फायदे

  • दमोह और सागर के बीच यात्रा का समय घटेगा।
  • सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और सफर सुरक्षित होगा।
  •  हाईवे से जुड़े गांवों और कस्बों का आर्थिक विकास होगा।
  • क्षेत्र में परिवहन सुविधाएं बेहतर होंगी और ट्रैफिक की समस्या दूर होगी।

SLC से मंजूरी मिलने के बाद अब इस प्रस्ताव को जल्दी कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा पहले ही इस परियोजना को मंजूरी का संकेत दे दिया गया है। जैसे ही कैबिनेट से स्वीकृति मिलती है टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सूत्रों की माने तो नवंबर दिसंबर तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।

Also Read: MP News: मप्र में सरकार बनवाएगी कॉलोनियां, नागरिकों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं, मोहन सरकार ने बनाया मास्टर प्लान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button