MP News: मप्र में यहां बन रहा एक और अभ्यारण्य, एक बार यहां आए तो वापस जाने का नहीं करेगा मन

MP News: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। राज्य के खंडवा और देवास जिले में एक नया अभ्यारण बन रहा है।इस अभ्यारण का नाम ओंकारेश्वर अभ्यारण होगा जहां पर्यटक दो ज्योतिर्लिंगों का दर्शन और जंगल सफारी का आनंद ले पाएंगे। हमको बता दे कि यह राज्य की राजधानी भोपाल और इंदौर के नजदीक है उसके साथी यहां से उज्जैन भी पास है इसलिए इस अभ्यारण में बड़े पैमाने पर पर्यटक आ सकते हैं।
ओंकारेश्वर अभयारण्य का क्षेत्र और विकास योजना ( MP News)
ओंकारेश्वर अभयारण्य का कुल क्षेत्रफल 61 हजार 407.09 हेक्टेयर प्रस्तावित है। इसमें खंडवा जिले का 34 हजार 559.19 हेक्टेयर और देवास जिले का 26 हजार 847.90 हेक्टेयर क्षेत्र शामिल होगा। वन विभाग ने वन समितियों और जनप्रतिनिधियों से सहमति प्राप्त कर ली है। अब इस प्रस्ताव को भोपाल भेजा गया है। देवास क्षेत्र में काम प्रगति पर है और जल्द ही वहां भी विकास कार्य शुरू होंगे।
खंडवा जिला परेड को के लिए बेहद शानदार होगा क्योंकि यहां पर बड़े पैमाने पर पर्यटक आते हैं और यहां पर कृति खुबसूरती भी देखने को मिलती है। यहां स्थित टापू में जंगलों से घिरा हुआ है जो की बेहद खूबसूरत है।
ओंकारेश्वर अभयारण्य में जंगलों में अभी 110 तेंदुए सक्रिय हैं। पहले यहां 84 तेंदुए थे, लेकिन हाल ही में 26 और तेंदुए यहां छोड़े गए हैं। इसके अलावा, यहां बाघ , रीछ सियार , लकड़बग्गा, मोर चीतल , सांबर और चिंकारा जैसे जानवर भी रहते हैं। यहां की लकड़ी में सागौन सालई और धावड़ा जैसी प्रजातियां पाई जाती हैं। 2017 में यहां बाघ का भी मूवमेंट देखा गया था।



