Hyperloop Train : सिर्फ 25 मिनट में होगा 300 किलोमीटर का सफर, इन शहरों के बीच चलेगी हाइपरलूप ट्रेन

Hyperloop Train : भारत में पहली हाइपरलूप परियोजना का कार्य जल्द शुरू होने वाला है। परियोजना मुंबई और पुणे के बीच प्रस्तावित है। अभी के समय में यह दूरी तीन-चार घंटे में तय होती है जबकि हाइपरलूप के जरिए मात्र 25 मिनट में यह दूरी तय हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट की माने तो एक बोर्ड में 24 से 28 यात्री बैठ सकते हैं। बता दे की पहली बार हाइपरलूप का सफल परीक्षण 2019 में किया गया था।

हाई स्पीड ट्रेन है हाइपरलूप ( Hyperloop Train )

हाइपरलूप एक हाई स्पीड ट्रेन है जो ट्यूब में वैक्यूम से चलती है और इसकी अधिकतम गति 1000 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। सामने आई जानकारी के अनुसार इसमें पोर्ट को वैक्यूम ट्यूब के भीतर चुंबकीय तकनीक पर चलाया जाता है और इस प्रणाली में ऊर्जा खपत बहुत ही काम होता है।

Also Read : Betul Today News: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सुनील और रक्कू शर्मा की शिव साधना

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को एक्स पर वीडियो साझा करके कहा कि हाइपरलूप यात्रा के साधनों में आधुनिक बदलाव को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। मात्र 30 मिनट में यह 300 किलोमीटर का दूरी तय करेगा। आपको बता दे कि इस ट्रेन के आने से यात्रा काफी सम होगी और कम समय में लंबी दूरी को तय किया जा सकेगा।

Also Read: MP News: मप्र में इस तारीख से शुरू होगी गेहूं की खरीदी, इस बार इतना मिलेगा समर्थन मूल्य

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button