MP News: मप्र में इस तारीख से शुरू होगी गेहूं की खरीदी, इस बार इतना मिलेगा समर्थन मूल्य

MP News: 2 दिन बाद मध्य प्रदेश के कई जिलों में गेहूं की खरीदी शुरू होने वाली है। राज्य के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने अधिकारियों को इससे संबंधित आदेश जारी किए हैं। खाद्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि गेहूं खरीदी केंद्र में किसानों के लिए सभी सुविधाएं सुनिश्चित किया जाए ताकि उन्हें किसी भी तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े।

समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से अच्छी गुणवत्ता वाली फसल खरीदी जाएगी। इस बैठक में गेहूं खरीदी के लिए उन्होंने आवश्यक निर्देश भी दिया है। इस दौरान मध्य प्रदेश के इंदौर उज्जैन भोपाल और नर्मदा पुराण संभाग जिलों में खरीदी के लिए तारीख की घोषणा की गई।

मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने निर्देश दिया कि रवि विपणन वर्ष 202526 के गेहूं उपार्जन की अवधि के दौरान उपार्जन केदो पर आने वाले किसानों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। अगर कोई भी लापरवाही मिली तो उपार्जन कार्य से जुड़े अधिकारी और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

किसानों को मिले सभी सुविधाएं ( MP News )

श्री राजपूत ने इस दौरान कहा कि उपार्जन केदो पर आने वाले किसानों के लिए छाया की सुविधा के लिए सेट लगाया जाए इसके साथ ही पानी की व्यवस्था की जाए और प्रतीक्षा कक्ष बनवाया जाए। किसानों के लिए शौचालय की व्यवस्था भी किया जाए। इस दौरान बिजली हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन का व्यवस्था होना भी जरूरी है। श्री राजपूत ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी किसानों में समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए जागरूकता पैदा करें।

श्री राजपूत ने कहा कि इंदौर उज्जैन भोपाल और नर्मदा पुरम संभाग में गेहूं खरीदी का कार्य 1 मार्च से शुरू होगा। यह 18 अप्रैल तक चलेगा वहीं से संभागों में 17 से 5 में 2025 तक गेहूं की खरीदी की जाएगी। किसान 31 मार्च तक पंजीयन कर सकते हैं।

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूँ की बिक्री के लिए जिला बुरहानपुर में 10, खरगौन में 487, बड़वानी में 56, अलीराजपुर में 23, खंडवा में 1999, धार में 9119, झाबुआ में 1872, इंदौर में 17298, मंदसौर 2077, नीमच 710,

आगर-मालवा में 4353, देवास में 11215, रतलाम में 5684, शाजापुर में 14209, उज्जैन में 30215, अशोकनगर में 80, शिवपुरी में 222, ग्वालियर में 303, दतिया में 545, गुना में 366, भिंड में 137, श्योपुर में 367, मुरैना में 188, जबलपुर 42, बालाघाट 19, कटनी में 104, पांढुर्णा 2

डिंडौरी में 106, छिंदवाड़ा में 824, सिवनी में 1205, नरसिंहपुर में 1012, मंडला में 1696, हरदा में 1384, बैतूल में 1140, नर्मदापुरम में 6951, विदिशा में 7026, रायसेन में 9128,

राजगढ़ में 8243, भोपाल में 6911, सीहोर में 31592, सतना में 309, रीवा में 328, सिंगरौली में 63, मऊगंज 5, मैहर में 36, सीधी में 393, अनूपपुर में 23, उमरिया में 359, शहडोल में 781, पन्ना में 345, निवाड़ी में 158, दमोह में 1018, टीकमगढ़ में 835, छतरपुर में 1280 और सागर में 3792 किसानों ने पंजीयन कराया है।

 

Also Read:  MP News: मप्र में बनेगा दुबई जैसा हाइटेक शहर, 2 हजार करोड़ होंगे खर्च, इतनी जमीन लेगी सरकार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button