Mango Farming: आम के पेड़ में भरपूर बौर लाने के लिए किसान करें ये उपाय , फलों से लद जाएगा बाग

Mango Farming : आम के पेड़ में मंजर/ बौर आने लगे हैं। ऐसे में किसानों की सबसे बड़ी परेशानी है कि मंजर में कीड़े ना लगे क्योंकि कीट पतंग की वजह से पूरी तरह से मंजर खराब हो जाता है और फल नहीं लगता। समय रहते आप कुछ बातों का ध्यान रखें मंजरो को बचा सकते हैं। कृषि वैज्ञानिकों की माने तो फरवरी के महीने में आम के मंजरो पर मधुरा किट, दहिया किट और पाउडरी मिलेडीयू नाम का कट लगता है।ऐसे में आपको अपने फसल को बचाने के लिए कुछ विशेष उपाय करना पड़ेगा। फसल बचाने के लिए आपको विशेष प्रकार का कीटनाशक तीन बार छिड़कना होगा ऐसा करने से मजारों पर किट नहीं लगेंगे और बाग़ फल से लद जाएगा।
पहला छिड़काव ( Mango Farming )

आम में पहला छिड़काव मंजर निकालने के पहले किस एक रिकमेंड कीटनाशक के साथ कर सकते हैं। नीम के पत्तों से बना कीटनाशक आप आम के पेड़ के जड़ों में छिड़क दीजिए इससे किट नहीं लगेंगे।
दूसरा छिड़काव

मंजरो में मटर के बराबर जब दाना लग जाए तो कीटनाशक के साथ-साथ आप फफूंदना से भी छिड़क दीजियेगा । ऐसा करने से फल खराब नहीं होंगे और किट भी मर जाएंगे। फलों को गिरने से रोकने के लिए आप अल्फा नेप्थाईल एसिटिक एसिड आम के पेड़ पर छिड़क दीजिए। इससे फल गिरने से रुक जाएंगे।
Also Read:MP News: मप्र में किसानों पर सेटेलाइट से नजर रख रही सरकार, पराली जलती मिलीं तो होगी बड़ी कार्रवाई
तीसरा छिड़काव

आम पर जब टिकोला बनने लगे तब आप तीसरा छिड़काव कीजिए। तीसरी बार में भी आप अल्फा नेप्थाईल एसिटिक एसिड जरूर छिड़क दीजिए। ऐसा करने से आम के पौधे पर भरपूर फल लगेंगे।
Also Read:MP Guest Teacher News : मप्र में अतिथि शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, आ गया हाइकोर्ट का अहम फैसला



