MP News: मप्र में किसानों पर सेटेलाइट से नजर रख रही सरकार, पराली जलती मिलीं तो होगी बड़ी कार्रवाई

MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि खेतों में पराली जलाने वाले किसानों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एडल सिंह कंसाना ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नेशनल ग्रीन रिवॉल्यूशन के निर्देश के अंतर्गत कोई भी किसान अब खेत में पराली नहीं जला सकता है। खेत में पराली जलाने वाले किसानों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई भी किसान इसका उल्लंघन करता है तो उसे पर जुर्माना लगाया जाएगा।
प्रति एकड़ के हिसाब से किसानों को देना होगा जुर्माना ( MP News )
कृषि मंत्री के अधिकारियों ने निर्देश दिया है कि बेहतर पर्यावरण जन स्वास्थ्य एवं जीव जंतुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एनजीटी के निर्देशों का पालन किया जाएगा और उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी व्यक्ति या कृषक जिसके पास दो एकड़ तक भूमि है वह परली जलता है तो उसे जुर्माना में ₹2500 वही दो से पांच एकड़ भूमि वाले किसानों को जुर्माना में 5000 और 5 एकड़ वाले को ₹15000 देना होगा।
उन्होंने कहा कि दंड वसूलने के लिए संबंधित व्यक्ति या कृषक जिसके द्वारा नरवाई जलाकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया गया है उसे उपसंचालक कृषि सुरक्षा पत्र एक नोटिस जारी करेंगे।
Also Read:MP News: मध्य प्रदेश के इस शहर में 292 एकड़ जमीन पर बनेगा नया एयरपोर्ट, बढ़ेगी एयर कनेक्टिविटी
कृषि विस्तार अधिकारी,पटवारी, एवं पंचायत सचिव के साथ समन्वय बनाकर सभी लोग काम करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर थाना पुलिस बल का सहायता भी लिया जाएगा। इस आदेश में कहा गया है कि पराली जलाने से किसानों को रोकने के लिए जिम्मेदारी कृषि विभाग को लेनी होगी और सेटेलाइट से इसकी मॉनिटरिंग करनी होगी।
Also Read:MP Transfer News: मध्य प्रदेश में तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की तबादला सूची जारी



