Betul Crime News Today: कोतवाली पुलिस ने किया लूट की घटना का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Betul Crime News Today: Kotwali police revealed the robbery incident, one accused arrested

Betul Crime News Today: कोतवाली पुलिस को लूट की घटना का खुलासा करने में सफलता मिली है। पुलिस के मुताबिक रविवार को फरियादी अरबाज शाह पिता इनूस शाह उम्र 24 साल निवासी अंजनगांव अमरावती महाराष्ट्र ने थाना कोतवाली बैतूल आकर रिपोर्ट किया गया वह अपने दोस्त अर्षित शाह के साथ इपनी इन्ट्रा पिकअप से भैंस खरीदने 1 फरवरी  को बैतूल आया था । सबसे पहले हमने ग्राम हिवरखेडी के अशोक काका से दो भैस 70,000 रुपये में खरीदी फिर ग्राम डोक्या पाढर में संतोष यादव से एक भैंस,एक पाडा कीमत 36,000 रुपये में खरीदे थे। जिन्हे पिकअप में भरकर ग्राम कोदा रोटी तरफ से जा रहे थे कि शाम करीबन 06.30 बजे शमशान घाट पुल के पास एक सफेद रंग की टवेरा क्रमांक GJ-02-BD-4964 के चालक ने टवेरा को हमारी पिकअप के आगे लाकर अडा दिया और टवेरा चालक और उसके साथियों ने मुझे और मेरे दोस्त अर्षित को पिकअप से नीचे उतारकर बोलने लगे कि तुम लोग भैंस चुराकर ले जा रहे हो। 

फरियादी ने कहा कि यह भैंस हिवरखेडी और पाढर खुर्द से खरीदा है जिसकी लिखा पढी की कागजात मेरे पास है । तभो उन्होने कागजात फाड दिये जब मैने साहयता के लिये फोन लगाने लगा तो मेरा ओपो कम्पनी का मोबाइल जिसमें जीयो कम्पनी सिम नम्बर 9834195492 लगा हुआ है और जेब में रखे 60,000 रुपये जबरदस्ती छुडा लिये।  मेरी पिकअप व पिकअप में भरे तीन भैंस, एक पाडा छुडाकर लेकर भाग गये। पीड़ित ने बताया कि खरीदी हुई भैंस और अज्ञात आरोपियों को सामने आने पर मै पहचान लूंगा । शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों धारा 309(4),3(5) बीएनएस का कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया । 
  उक्त घटना से वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया घटना को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया के द्वारा तत्काल कोतवाली पुलिस को आरोपियो की गिरफ्तारी एवं माल मशरूका बरामदगी के निर्देश दिये गये । 
   पुलिस टीम की कार्यवाही  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी  शालिनी परस्ते के मार्ग दर्शन में कोतवाली बैतूल पुलिस टीम को , फरियादी के द्वारा बताये गये घटना क्रम के अनुसार टवेरा वाहन क्रं. जीजे 02 बीडी 4964 के चालक एवं अन्य की तलाश पतारसी हेतू   रवाना किया गया । कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा डोक्या पाढर के एक व्यक्ति रामकिशोर यादव उर्फ श्रीराम यादव ग्राम डोक्या पाढर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जिसके द्वारा अपने साथियो के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम दिया जाना स्वीकार किया गया है । अभियुक्त रामकिशोर यादव उर्फ श्रीराम यादव के द्वारा दिये गये मेमो के अनुसार अन्य आरोपियो की तलाश पतारसी की जा रही है। 
आरोपी के पास से वाहन किया जप्त
पुलिस ने  आरोपी रामकिशोर उर्फ श्रीराम यादव से घटना में प्रयुक्त टवेरा वाहन क्रं. जीजे 02 बीडी 4964 एवं फरियादी की पिकअप वाहन क्रं. एमएच 29 बीई 6569 को विधिवत जप्त किया गया है ।  
पुलिस दल – कार्यवाही मे भूमिका थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया, उनि नरेन्द्र उईके , उनि राकेश सरयाम , सउनि जगदीश प्रसाद नावरे , प्र आर 677 दीपक कटियार , आर. 01 रोहित नवरेती , आर 612 विशाल राजपूत , की सराहनीय भूमिका रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button