MP Today News: लाडली बहना को जिंदगी भर मिलेंगे पैसे, मोहन यादव सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम

MP Today News: Ladli Bana will get money for life, Mohan Yadav government is going to take a big step

MP Today News:  मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार लाडली बहनाओं के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसका फायदा यह होगा की लाडली बहनाओं को जीवनभर पैसे मिलेंगे। आगामी बजट सत्र में सरकार लाडली बहनों को एक तोहफा दे सकती है। 
दरअसल मध्य प्रदेश सरकार लाडली बहना योजना से अटल पेंशन योजना को लिंक करने की तैयारी कर रही है। इससे फायदा यह होगा की लाडली बहना योजना की पात्रता खत्म होने के बाद भी महिलाओं को आर्थिक रूप से लाभ मिलते रहेगा। 
जानकारी के मुताबिक लाडली बहन योजना से जुड़ी महिलाओं को अटल पेंशन स्कीम में जोड़ने की तैयारी की जा रही है। इसमें 42 से लेकर 291 रुपए प्रतिमाह जमा करने पर 60 वर्ष की आयु में लाडली बहनाओं को 1000 से लेकर 5000 तक की पेंशन मिलेगी।
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले की कलेक्टर संस्कृति जैन ने लाडली बहन योजना को अटल पेंशन से लिंक करने का प्लान बनाया है। इस पर अब मध्य प्रदेश सरकार भी गंभीरता से ध्यान दे रही है। इसी स्कीम के तहत प्रदेश सरकार सभी लाडली बहनाओं को अटल पेंशन से लिंक करने की कवायद शुरू कर सकती है। सिवनी में महिलाओं के 11000 फॉर्म भरे जा चुके हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button