MP NEWS: मध्य प्रदेश में 2025 में तीन बार होगी MPPCS की परीक्षा, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया ऐलान

MP NEWS: मध्य प्रदेश में MPPCS की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। बड़वानी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि अब MPPCS की परीक्षा साल 2023 में दो बार नहीं बल्कि तीन बार होगी। उन्होंने कहा कि 3 साल की बाकी परीक्षाएं भी एक साल ली जाएगी और इस साल जो पद रिक्त पड़े हैं उन्हें भी भरा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी विभागों में भारतीय बढ़ रही है और नए रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन 12 जनवरी से मध्य प्रदेश में शुरू होने वाला है और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह भी कहा कि रिजिनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का मूल आधार मध्य प्रदेश की युवा शक्ति है।
करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण हुआ ( MP NEWS )
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सेंधवा में 2528.287 करोड़ की लागत से 13 विकास कार्यों का भूमि पूजन किया और इस दौरान उन्होंने 19 कार्यों का लोकार्पण भी किया। सेंधवा माइक्रो उडदयन दहन सिंचाई परियोजना की लागत 1402.74 करोड़ है जिसे 98 गांव के 44000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।
Also Read:Betul Hanging News: दुराचार के मामले में जिले बैतूल में बंद कैदी ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या



