Strange-Amazing News: शव लेकर जा रही एंबुलेंस गाड़ी गड्ढे से टकराई, झटका लगते मुर्दे में आई जान, डॉक्टरों के भी उड़ गए होश

Strange-Amazing News: The ambulance carrying the dead body collided with a pit, the dead body came to life after getting a shock, even the doctors were shocked

Strange-Amazing News:  लोग हमेशा सड़क के गड्डो को जानलेवा ही समझते हैं लेकिन गड्ढे केवल जान लेवा ही नही वल्कि जीवन के लिए फायदेमंद भी साबित हो जाते है। एक ऐसा ही मामला महाराष्ट्र के कोल्हापुर का सामने आया है। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के कोल्हापुर कस्बा बावड़ा निवासी पांडुरंग तात्या वारकरी उम्र 65 वर्ष हरि नाम का जाप करते समय उन्हें हार्ट अटैक आ गया। परिजन वृद्ध को तत्काल अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग पांडुरंग की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृत बुजुर्ग के शव को परिजन  एम्बुलेंस से अस्पताल से घर ले जाने की तैयारी में लगे थे। घर में भी शमशान घाट ले जाने की तैयारी शुरू कर दी थी।

घर ले जाते समय जिंदा हुआ बुजुर्ग
जानकारी के मुताबिक बुजुर्गों के शव को परिजन एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल से घर लेकर जा रहे थे।  तभी रास्ते में  सड़क पर गड्ढा आया और एम्बुलेंस का पहिया गड्ढे में चला गया।  जोर से झटका लगते ही बुजुर्ग के शरीर में हलचल होने लगी। बुजुर्गों के शरीर में हलचल होते देख परिजन फिर से बुजुर्गों को अस्पताल लेकर भागे। बुजुर्गों को जिंदा देख डॉक्टर भी अचंभित हो गए। डॉक्टरों ने बुजुर्ग को तत्काल उपचार दिया गया। इलाज के बाद बुजुर्ग की सेहत में एकदम से सुधार आ गया परिजन उसे वापस घर लेकर गए। अपने पैरों पर घर चलकर पहुँचे बुजुर्ग का परिजनों ने आरती उतारकर  स्वागत किया। परिजनों का कहना है कि एंबुलेंस पहिया सड़क के गड्ढे में नही जाता और झटका नही लगता तो शायद बुजुर्ग की जान वापस नही आती । लेकिन गड्ढे के कारण बुजुर्ग की जान वापस आग गई। मातम की जगह घर मे खुशियां छा गई। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button