Ladli Behna Yojana: इन बहनों के खाते में नहीं आएगी 20वीं किस्त की राशि, जानिए क्या है वजह

Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना का संचालन महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए किया जाता है। मुख्यमंत्री मोहन यादव नें दिसंबर के महीने में लाडली बहनों के खाते में 19वीं किस्त की राशि ट्रांसफर की थी और अब जनवरी में 20वीं किस्त आने वाली है। सामने यह जानकारी के अनुसार कई महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। तो आईए जानते हैं क्या है वजह…
एमपी के महिलाओं के खाते में नहीं आएगा 20वीं किस्त ( Ladli Behna Yojana )

- जिन लाड़ली बहनाओं ने अपना ई-केवाईसी कंप्लीट नहीं किया है।
- जिन लाड़ली बहनों का आधार कार्ड उनके मोबाइल नंबर और बैंक खाते से लिंक नहीं है।
- जिन लाड़ली बहनों के बैंक अकाउंट में DBT सक्रिय नहीं है।
- वो लाड़ली बहनाएं जो 31 दिसंबर 2024 तक 60 वर्ष पार कर चुकी हैं उन्हें अपने आप ही जनवरी 2025 से इस योजना से बाहर कर दिया जाएगा।
Also Read:MP Today News: मप्र में 46000 पदों पर होगी भर्ती, इस विभाग में जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन
शिवराज सिंह चौहान ने शुरू की थी यह योजना

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा लाडली बहन योजना की शुरुआत की गई थी। पहले इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को ₹1000 दिए जाते थे लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि महिलाएं अपनी छोटी-छोटी जरूरत के लिए किसी और पर निर्भर ना रहे और वह अपनी ज़रूरतें खुद से पूरा कर सके।
Also Read:MP News: राज्य सरकार का बड़ा फैसला, मप्र इन सरकारी कर्मचारियों की जायेगी नौकरी, जानिए क्या है वजह



