MP News: मप्र में हटाए जाएंगे ये पटवारी, लगातार मिलती शिकायतों के बाद प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला

MP NEWS
MP NEWS

MP NEWS: मध्य प्रदेश में पटवारीयों की शिकायतें लगातार बढ़ती जा रही है जिसके बाद सरकार ने इन पर कार्रवाई करने का फैसला लिया है। यह शिकायत वहां सबसे ज्यादा मिल रही है जहां पटवारीयों की पोस्टिंग अपनी गृह जिला में हुआ है। इन शिकायतों से सबसे ज्यादा किसान परेशान है बढ़ते शिकायतों को देखते हुए उदय नगर के तहसीलदार ने साफ शब्दों में कह दिया है कि जहां शिकायतें बढ़ रही है वहां के तहसीलदारों को बदल दिया जाएगा।

गृह नगर में काम करने वाले पटवारीयों की होगी दूसरे जिले में पोस्टिंग ( MP NEWS )

गृह नगर में काम करने वाले पटवारी को लेकर लगातार शिकायत मिल रही है। किसान लगातार इस बात की शिकायत कर रहे हैं कि पटवारी उनकी समस्याओं को नहीं सुनते हैं और उनका फोन नहीं उठाते हैं। अब जिला प्रशासन के द्वारा ऐसे पटवारी को हटाने का प्लान बनाया गया है।

उदय नगर तहसील के पिपरी के लोगों ने पटवारी की जमकर शिकायत की और किसानों ने यह भी कहा कि वह अपने जमीनों के नामांतरण ई केवाईसी फार्मर आईडी आदि सुधार का कार्य नहीं करवा पा रहे हैं। आज भी उनकी जमीन मृतकों के नाम पर ही पंजीकृत है यही वजह है कि उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है।

Also Read:MP News: लक्ष्यद्वीप की तरह खूबसूरत है एमपी का यह टूरिस्ट पैलेस, नए साल में परिवार के साथ यहां मनाएं पिकनिक, शानदार है नजारा

काम नहीं करने वाले पटवारी को बदलेगी सरकार

जो पटवारी काम नहीं कर रहे हैं उन्हें दूसरे जिले में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इस संबंध में तहसीलदार गौरव निरंकारी ने एसडीएम से बात किया है और जल्द ही इन सभी पटवारी के ट्रांसफर का कार्य शुरू किया जाएगा।

Also Read:MP News: बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, एमपी में नए साल में लाखों पदों पर आएगी वैकेंसी, देखें डिटेल्स

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button