Betul Accident News : बैतूल में दर्दनाक हादसा, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

Betul Accident News : बैतूल में दर्दनाक हादसा, दो युवकों की मौत, एक गंभीर
Betul Accident News : बैतूल में दर्दनाक हादसा, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

Betul Accident News : शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे के किनारे खड़े कंटेनर से बाइक टकरा गई। हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस हादसे से जन्मदिन की सारी खुशियां मातम में तब्दील हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ढोडरामोहार निवासी तीन युवक बाइक से इटारसी से अपने गांव आ रहे थे।

मंगलवार की रात लगभग 10.30 बजे नेशनल हाईवे पर डांडीवाड़ा के पास सडक़ किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई। हादसे में डोढरामोहार निवासी अरूण पिता गोविंद धुर्वे (21) और अमित पिता गिरधारी भलावी (21) की मौके पर ही मौत हो गई। इनके साथ पीछे बैठा तीसरा युवक गोपी उइके गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि बाइक चालक तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे, जिसके कारण हादसा हुआ। मृतकों का बुधवार सुबह शाहपुर स्वास्थ्य केन्द्र में पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सौंप दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरु कर दी है।

Betul Accident News : मातम में बदली जन्मदिन की खुशी

बताया जा रहा है कि मृतक युवकों में से एक युवक के घर किसी बच्चे का जन्मदिन था। घर के लोग जन्मदिन की तैयारी कर रहे थे। जन्मदिन मनाने के लिए परिजन युवकों की राह देख रहे थे। इस बीच खबर आई कि सडक़ हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जन्मदिन की सारी खुशियां मातम में बदल गई। सडक़ हादसे में दो घरों के चिराग बुझने से पूरे गांव में मातम छा गया। उल्लेखनीय है कि हाईवे के किनारे अधिकतर बड़े वाहनों को खड़ा कर दिया जाता है, जिसके कारण सडक़ हादसे होते है। पुलिस ने कई बार सडक़ किनारे खड़े वाहनों को हटाने की कार्रवाई भी की। इसके बावजूद लोग सडक़ किनारे वाहन खड़ा कर देते है, जिसके कारण हादसे होते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button