MP News: MP में कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, समयमान वेतनमान को मिली मंजूरी

MP News: मध्य प्रदेश में कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य शासन की तरफ से कर्मचारियों को समयमान वेतनमान दिए जाने की मंजूरी दी गई है। अब वित्त विभाग द्वारा भी इसे मंजूर कर दिया गया है। इन कर्मचारियों को नए वेतनमान लागू होने के बाद ₹3000 का फायदा होगा।
मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया जाएगा। कर्मचारियों को समयमान वेतनमान का लाभ दिया जाएगा और जल्द इसको लेकर आदेश जारी हो जाएगा।शिक्षा विभाग के द्वारा पांच शिक्षक संघ वर्ग के टीचर्स को चौथा समयमान वेतनमान का लाभ दिया जाएगा। वेतनमान लागू होने के बाद टीचर्स को करीब ₹3000 का फायदा होने वाला है। वृत्त विभाग के द्वारा भी इसका अनुमोदन कर दिया गया है और जल्द ही इसके संबंध में आदेश भी जारी हो जाएगा।
राज्य के दो लाख टीचर्स को मिलेगा इसका फायदा ( MP News )

आपको बता दे कि इससे मध्य प्रदेश के 2 लाख से अधिक टीचर्स को फायदा मिलने वाला है। शिक्षकों को चौथा समय मान वेतनमान का लाभ अभी मिल रहा है और इन टीचर्स में असिस्टेंट टीचर प्रिंसिपल और उच्च श्रेणी शिक्षक माध्यमिक शिक्षक और प्राइमरी शिक्षक शामिल है।
राज्य के शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ छात्रवीर सिंह राठौड़ ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा इसका अनुमोदन करके जल्दी इसके संबंध में आदेश जारी किया जाएगा क्योंकि वित्त विभाग ने इसको मंजूरी दे दिया है। जैसे ही यह जारी होगा उसके बाद टीचर्स को फायदा ही फायदा होने वाला है और हर महीने की सैलरी में ₹3000 तक बढ़ जाएगा।



