MP News: मध्यप्रदेश के इन 8000 लोकेशन जमीन हो सकती है महंगी, जल्द लिया जाएगा निर्णय
MP News: मध्य प्रदेश में जमीन महंगी हो सकती है। आपको बता दे की 20000 साइट में से 8000 से 9000 साइट की अचल संपत्ति के कीमतों में वृद्धि संभावित है जिसके बाद इसके कीमत में बढ़ोतरी होने का संभावना बन रहा है।
10000 करोड रुपए का अनुपूरक बजट ( MP News )
आपको बता दे कि इसको लेकर मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में सोमवार को हुई वरिष्ठ सचिव समिति में विचार विमर्श किया गया।आपको बता दे की कैबिनेट बैठक में वर्ष 2024-25 के प्रथम अनुराग बजट प्रस्ताव पर विचार करके अनुमोदन दिया जाएगा और यह बजट 10000 करोड रुपए तक का हो सकता है।
16 दिसंबर से शुरू हो रहा है विधानसभा के शीतकालीन सत्र में जिन संशोधन विधेयकों को प्रस्तुत किया जाना है उन्होंने अनुमोदन के लिए रखा जाएगा।इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।
मध्य प्रदेश की वह जगह है जहां संपत्ति का पंजीयन कलेक्टर गाइडलाइन में अधिक दरों पर होता है वहां दरे बढ़ाई जा सकती है। इसके लिए सभी जिलों से प्रस्ताव बुलाकर केंद्रीय मूल्यांकन समिति के द्वारा हरी झंडी दी जा सकती है। हालांकि इस मामले में कैबिनेट के समक्ष अंतिम निर्णय भी रखा जाएगा।



