MP News: मध्य प्रदेश को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिया बड़ा तोहफा, करोड़ों रुपए खर्च कर यहां होगा हाईवे का निर्माण

MP News: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा मध्य प्रदेश को एक बड़ा तोहफा दिया गया है। उन्होंने नेशनल हाईवे 752G के सुधार के लिए 615.61 करोड रुपए की राशि को मंजूरी दे दिया है। आपको बता दे कि इसमें सुधार होने से मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी।
यहां बनाया जाएगा पक्की सड़क ( MP News )
मध्य प्रदेश के सेंधवा से लेकर खेतिया तक NH-752G के 2-लेन विस्तार और सुधार के कामों के लिए मंजूरी मिल गई है। इसे बनाने में टोटल 615.61 करोड रुपए तक का खर्च आएगा। इस निर्माण कार्य के पूरा होने के बाद सड़क परिवहन नेटवर्क को मजबूती मिलेगा।
आगरा-मुंबई राजमार्ग से जुड़ाव बढ़ेगा
यह सड़क आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग-52 से जुड़ी हुई है, जिससे इंदौर शहर और दूसरे नगरों के बीच संपर्क बेहतर होगा। इस सड़क का विस्तार बड़वानी जिले के सेंधवा, निवाली, पानसेमल और खेतिया क्षेत्र को जोड़ने में भी खास भूमिका निभाएगा, जिससे क्षेत्रीय आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
Also Read:MP New Nursing College: एमपी में नहीं खुलेगा एक भी नया नर्सिंग कॉलेज, हाई कोर्ट पहुंची सरकार
मध्य प्रदेश के विकास के लिए लगातार सड़कों का निर्माण हो रहा है और इसके पहले भी कई सड़क परियोजनाओं को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा मंजूरी दी गई है। आए दिनों सरकार टूटी सड़कों के मरम्मत का काम कर रही है ताकि गांव से आने वाले लोगों को भी परेशानी ना हो।



