MP News: मध्य प्रदेश में अब इतनी मंजिल की बना सकते बिल्डिंग, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

MP News
MP News

MP News: मध्य प्रदेश को देश का दिल कहा जाता है और जल्द ही राज्य में गगनचुंबी इमारत का निर्माण होगा। शुक्रवार के दिन इसके संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया गया जिसमें सरकार ने इसको लेकर रास्ता साफ कर दिया है। परिसर कमर्शियल का फ्लोर रेशों 2.5 से बढ़कर 7 करने का गजट नोटिफिकेशन जारी किया गया है और जैसे ही यह अमल में आएगा वैसे ही दिल्ली मुंबई के जैसे मध्य प्रदेश में भी ऊंचे और कमर्शियल बिल्डिंग बनेंगे।

नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने भूमि विकास नियम 2012 में संशोधन शुक्रवार को राजपत्र में प्रकाशित किया है। इसमें एफएआर 7 किया गया है। ये एफएआर सीबीडी और कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स के लिए निर्धारित रहेगा। दावे आपत्तियों के लिए 15 दिन की समय-सीमा तय की गई है। बताया जा रहा है कि यह प्रीमियम एफएआर होगा। जिसे खरीदने की दरें राज्य सरकार तय करेगी।

मध्य प्रदेश में बनेंगे गगनचुंबी इमारत ( MP News )

एफएआर में ट्रांसफरेबल डेवलपमेंट राइटस की सहूलियत रहेगी। इससे प्रदेश में हाईराइज को बढ़ावा मिलेगा और भोपाल-इंदौर जैसे शहरों में मेट्रो रूट के दोनों ओर बड़ी इमारतें खड़ी हो सकेंगी। आपको बता दें मुंबई-अहमदाबाद जैसे शहरों में 5 एफएआर निर्धारित है। वहीं मध्य प्रदेश में जारी हुए नोटिफिकेशन में एफएआर 7 किया गया है।

Also Read:MP Weather Update: अगले 48 घंटे में मध्य प्रदेश का गिरेगा तापमान, कई जिलों में हो सकती है छिटपुट बारिश, बढ़ेगी ठंड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button