MP Weather Update: अगले 48 घंटे में मध्य प्रदेश का गिरेगा तापमान, कई जिलों में हो सकती है छिटपुट बारिश, बढ़ेगी ठंड

MP Weather Update:
MP Weather Update

MP Weather Update: उत्तर भारत में ठंड में दस्तक दे दिया है और भारत के कई राज्यों के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। मध्य प्रदेश में भी कड़ाके की ठंडी पड़ रही है और मौसम वैज्ञानिकों के माने तो अगले 48 घंटे में राज्य में रिकॉर्ड तोड़ ठंड देखने को मिलेगी।मध्य प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और 30 नवंबर से लेकर 2 दिसंबर तक कई जिलों में बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और अगले 48 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में रिकॉर्ड तोड़ ठंड से लोगों की परेशानी बढ़ेगी। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं की वजह से तापमान में लगातार गिरावट हो रहा है। मंडला का तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है वहीं भोपाल इंदौर ग्वालियर में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा है। शीतलहर का सबसे ज्यादा असर राजधानी भोपाल में देखने को मिला और शीतलहर की वजह से ठंड भी काफी ज्यादा बढ़ गई।

Also Read:MP News: एमपी में 2 दिन बाद से शुरू होगी MSP पर धान की खरीदारी, यहां बने हैं उपार्जन केंद्र

सबसे ठंडा भोपाल और पचमढ़ी ( MP Weather Update )

राजधानी भोपाल में तापमान 2 डिग्री लुढ़कर 8.2 डिग्री पहुंच गया है। वहीं, पचमढ़ी में रात का तापमान 9.6 डिग्री रिकार्ड हुआ। ऐसे में ठंड के मामले में भोपाल ने पचमढ़ी को पीछे छोड़ दिया है। शुक्रवार को भोपाल देश का 24वा सबसे ठंडा शहर रहा। उत्तर भारत की सर्द और पहाड़ों की तरफ से आ रही बर्फीली हवा के कारण एक-दो दिन और तेज ठंड पड़ने की संभावना है।

Also Read:MP TDR Certificate News : जमीन खरीदने और घर बनाने को लेकर बदल रहे नियम, आज ही जान लें नहीं तो होगी परेशानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button