MP Weather Update: पचमढ़ी से ज्यादा ठंडा बैतूल, तापमान में भारी गिरावट, पड़ने लगी कड़ाके की ठंड

MP Weather Update: Betul is colder than Pachmarhi, temperature drops drastically, severe cold begins

MP Weather Update:   उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं ने कंपकपा दिया है। मप्र में हिल स्टेशन पचमढ़ी से ज्यादा बैतूल ज्यादा ठंडा है। अधिकतर देखने में आता है कि पचमढ़ी में सबसे ज्यादा ठंड पड़ती है, लेकिन वर्तमान में बैतूल पचमढ़ी से ज्यादा ठंडा है। न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। जिले में गुरुवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी और जिलेवासियों को प्रचंड ठंड का सामना पड़ेगा।

 
पिछले एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। शुक्रवार का न्यूनतम तापमान 9.4 और अधिकतम तापमान 25.4  डिग्री दर्ज किया है। तामपान में फिर एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जबकि पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री है। आने वाले दिनों में और तापमान गिरेगा और ठंड के तेवर बढ़ेंगे। इसी तरह तापमान कम होता गया तो पाला पड़ने की भी संभावना बनी रहेगी। ठंड के तेवर बढ़ते ही लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। 
दिनभर चलते रही सर्द हवाएं
शुक्रवार को जिले में दिनभर ठंडी हवाएं चलते रही। ठंडी हवा चलने से लोग दिन में भी लोगों को दिन में भी ठंड का एहसास हो रहा था। दिन में लोगों को गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर होना पड़ा। कड़ाके की ठंड शुरु होते ही घरों में रजाई, गद्दे निकल गए है। रात के समय ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। सूरज ढलते ही कड़ाके की ठंड का एहसास होने लग जाता है। दिन के समय अब धूप अच्छी लगने लगी है। दिन में ठंडी हवाएं चलने के कारण लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकलकर गुनगुनी धूप का आनंद लेते नजर आएं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button