पढ़ाई के लिए नहीं होगी पैसों की कमी, सरकार देगी पूरी मदद, 10 लाख तक मिलता है पैसा

PM Vidyalakshmi Scheme
PM Vidyalakshmi Scheme

PM Vidyalakshmi Scheme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा छात्रों के लिए एक बड़ी योजना की शुरुआत की गई है जिसका नाम प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना है। केंद्रीय कैबिनेट के द्वारा इस योजना को मंजूरी दे दी गई है और इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के द्वारा दिया गया था । मुख्य रूप से यह योजना उन छात्रों की मदद करेंगे जो गरीबी में उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते हैं।

बिना गारंटी छात्रों को मिलेगा 10 लाख रुपए का लोन ( PM Vidyalakshmi Scheme )

इस स्कीम के अंतर्गत बिना गारंटी छात्रों को 10 लख रुपए तक का एजुकेशन लोन मिलेगा। 3% ब्याज सब्सिडी के रूप में मिलेगा और इस योजना के दायरे में देश के प्रमुख 860 उच्च संस्थानों को शामिल किया गया है। 22 लाख से अधिक विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा और हर साल एक लाख छात्रों को प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना के अंतर्गत लोन दिया जाएगा।

Also Read:MP Ladli Bahna Yojna: लाड़ली बहनों के लिए बुरी खबर, अब इनको नहीं मिलेगी अगली किस्त, सरकार ने काट दिए नाम

इस योजना का लाभ हुआ छात्र उठा पाएंगे जिनके परिवार की सालाना इनकम 8 लख रुपए से कम है और छात्र उच्च एजुकेशन के लिए किसी संस्थान में एडमिशन लेने वाले हैं। सबसे बड़ी बात है कि इस योजना के अंतर्गत उन्हें ही लोन दिया जाएगा जो संस्थान की एनआरआईएफ रैंकिंग देशभर में 100 और स्टेट में 200 के भीतर होनी चाहिए।

Also Read:Betul Today News: बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल नें एक करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात, किसानों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

योग्य छात्र पीएम विद्यालक्ष्मी पोर्टल http://www.vidyalakshmi.co.in पर जाकर योजना के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए कुछ दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। इसमें आवेदन पत्र, पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट इत्यादि), आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पता प्रमाण पत्र , 10वीं 12वीं मार्कशीट इत्यादि शामिल हैं।

Also Read:MP News: एमपी के इन परिवारों को पक्का मकान देगी केंद्र सरकार, शिवराज सिंह चौहान ने दी जानकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button