Betul Today News: बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल नें एक करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात, किसानों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

Betul Today News: Betul MLA Hemant Khandelwal gave the gift of development works worth one crore, farmers will get irrigation facility

Betul Today News:  बैतूल विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवगाॅव के चौकी ग्राम में निवासरत आदिवासी किसानों को बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल नें बड़ी सौगात दी है। बैतूल विधायक के प्रयासों से मुख्यमंत्री  विशेष निधी से चौकी ग्राम में 69 लाख 14 हजार रुपये की लागत से तालाब निर्माण स्वीकृत हुआ है। 26 नवम्बंर को बैतूल विधायक श्री खण्डेलवाल नें उक्त निर्माण कार्य का भूमिपूजन करनें के बाद ग्रामीणों से संवाद के दौरान कहा कि तालाब निर्माण के बाद असिंचित क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी जिससे उनकी तरक्की की राह आसान हो जाएगी।
   बैतूल विधायक नें मुख्यमंत्री विशेष निधी से खेड़ीसावलीगंढ में पांढरी रोड पर नागदेव मंदिर के समीप पाॅच लाख के सामुदायिक भवन,ग्राम पंचायत सराड़ में ग्राम कनारा से भट्टागिरी तक 20 लाख रुपये की 2 किमी ग्रेवल सड़क तथा ग्राम पंचायत कुम्हली में 20 लाख रुपये लागत की दनोरा फोरलेन तक सीसी रोड नाली निर्माण एवं 19.96 लाख की 600 मीटर नाली निर्माण का भूमिपूजन किया।
 हुनरमंद बनाकर रोजगार उपलब्ध कराएगें
भूमिपूजन कार्यकमों में ग्रामीणों से संवाद के दौरान बैतूल विधायक श्री खण्डेलवाल नें कहा कि जन जन की समस्याओं का त्वरित निराकरण एवं मूलभूत सुविधांए उपलब्ध करवानें के साथ ही उनका फोकस रोजगार पर है। उन्होनें कहा कि युवाओं और महिलाओं को स्किल डव्हलपमेंट की ट्रेनिंग दिलवाकर उन्हें हुनरमंद बनाकर रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए बैतूल जिले में बडे़ उद्योगों और स्किल डव्हलपमेंट प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित करवानें के प्रयास किए जा रहे है। महिलाओं को स्वसहायता समूहों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। स्वरोजगार के लिए शहरी सहित ग्रामीण इलाकों में बडे़-छोटे शापिंग काॅम्प्लेक्स भी बनाए जा रहे है।
 कार्यकमों के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे,जनपद सदस्य श्रीमति सरोज जितेन्द्र राठौर,श्रीमति नमिता सुक्कल,श्रीमति प्रीति बारस्कर,भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष  महेशवर सिंह चंदेल, बैतूूल ग्रामीण अध्यक्ष नितिन बारस्कर,सरपंचगण श्रीमति शर्मिला केवल ठाकुर,श्रीमति शर्मिला सदन परते,श्रीमति कमलती सुनील अहाके,मंशाराम धुर्वे,रेवती सरले,गोकुल सिंह चैहान,आनंद गिरी,रुपेश अग्रवाल,कमल मालवीय,जुबेर पटेल,बंटी राने,बंटी राठौर,उल्लास महाराज,राजू राठौर,चन्द्रभान सिंह चंदेल,अनिल सिंह,जितेन्द्र सिहं परमार,भीमराव धुर्वेे,साहबलाल अहाके,बबला पवाॅर,शिवचरण बामने,परसराम बारस्कर,विजय बारस्कर,सहित ग्रामीण,अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button