Salman Khan In Pain : बेहद दर्द में हैं सलमान खान, बोले -“हर हड्डी टूटी पड़ी है सुबह इंस्टॉलमेंट में उठते हैं”

Salman Khan In Pain: सलमान खान बॉलीवुड की मशहूर एक्टर है और उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। भले ही सलमान खान की उम्र बढ़ गई है लेकिन सलमान खान आज भी नए एक्टर्स को अपने फिटनेस से कड़ी टक्कर देते हैं। सलमान खान आज भी अपनी फिल्मों में बेहद दमदार एक्टिंग करते हैं और फिर भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सलमान खान के कई फैन हैं।
सलमान खान की उम्र 58 साल हो चुकी है और ऊपर से वह सब को बेहद फिट नजर आते हैं लेकिन सलमान खान ने खुलासा किया है कि वह अंदर से बहुत ज्यादा तकलीफ में है। बिग बॉस में वीकेंड के बारे में उन्होंने अपने फिजिकल हेल्थ के बारे में बताया।
Salman Khan In Pain : दर्द में हैं Bollywood के भाई जान
सलमान खान ने अब हाल ही में अपने शो बिग बाॅस के दौरान अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने बताया है कि अंदर से वह कितने दर्द में रहते हैं. दरअसल, सलमान खान ने बिग बॅस में वीकेंड का वार एपिसोड में कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हुए अपनी आपबीती बयां की है। उन्होंने कंटेस्टेंट्स को समझाते हुए कहा कि आप लोग छोटी-मोटी बातों का इशू बना लेते हैं. सलमान खाल बोलते हैं ‘यहां हर हड्डी तीन-तीन, पांच-पांच बार टूटी पड़ी है. लिगामेंट फटा पड़ा है। सुबह कई इंस्टॉलमेंट्स में उठते हैं। लेकिन इतने दर्द में होने के बाद भी जिम जाते हैं, एक-एक घंटा भागते हैं, पंचिंग करते हैं. उसके बाद वर्कआउट करते हैं, सेफ्टी Shak बांधकर और जो ट्रेनिंग पहले करते थे वो भी करते हैं, उससे ज्यादा करते हैं. क्योंकि पता है जो मेटाबॉलिज्म पहले होते थे अब वैसे नहीं होते हैं।
View this post on Instagram
Salman khan की दो पसलियां हैं टूटी
अब सलमान खान ने भले ही ये बात शो के कंटेस्टेंट्स को समझाने के लिए कही हो लेकिन बातों-बातों में उन्होंने अपना दर्द भी बयां कर दिया है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस भाईजान की ये बातें सुनकर टेंशन में आ गए है कि वह कितने दर्द में हैं फिर भी हमेशा मुस्कुराते हुए ही नजर आते हैं।
Also Read:MP Medical College News : मप्र को कोई भी मेडिकल कॉलेज निजी हाथ में नहीं जाएगा, आदेश जारी



