Weather Alert: अगले 3 से 4 दिन इन क्षेत्र में भारी बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने की संभावना
Weather Alert: Alert of heavy rain in these areas for the next 3 to 4 days, possibility of lightning

Weather Alert: अगले 3 से 4 दिन इन क्षेत्र में भारी बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने की संभावना मौसम विभाग ने देश के कुछ हिस्सों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
जानकारी के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिणी राज्य तमिलनाडु, पंडुचेरी, केरल के कुछ स्थानों पर घर चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना बनी है। इसके अलावा 21 और 22 नवंबर को असम मेघालय की कुछ हिस्सों में हल्की से तेज बारिश होने की संभावना है। 22 से 24 नवंबर तक निकोबार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
- यह भी पढ़े:- Aaj Ka Rashifal 21 November 2024 : आज इन राशि वालों को काम के मिलेंगे नए अवसर, जाने पंचांग और राशिफ़ल
इन क्षेत्रों में छाया रहेगा घना कोहरा
मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना बनी है। चंडीगढ़ हरियाणा पंजाब के कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहेगा हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में भी कोहरे की चादर देखने को मिल सकती है।


