PM Awas Yojana: पीएम आवास योजना में होगा बड़ा बदलाव, अब सिर्फ महिलाएं ही होगी घर की मालिक, जानिए क्या है तैयारी

PM Awas Yojana : पीएम आवास योजना के दूसरे चरण में बड़े बदलाव देखने को मिलने वाली है। केंद्र सरकार के द्वारा नया नियम बनाया जाएगा जिसके अंतर्गत अब सिर्फ महिलाएं ही घर का मालिक होगी। इसको लेकर अभी आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है लेकिन जल्द ही इसके संबंध में कोई बड़ा आदेश जारी हो सकता है। प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत 2016 में की गई थी।
महिलाओं के नाम पर होगा अब घर ( PM Awas Yojana )
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिलाओं पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है और यही वजह है कि स्वीकृत 74% घरों का स्वामित्व अकेली महिलाओं के पास है। प्रधानमंत्री मोदी के दूसरे योजना के अंतर्गत महिलाओं को 100% स्वामित्व देने की तैयारी की जा रही है।
संयुक्त स्वामित्व भी ले सकती है महिलाएं
खास बात है कि पीएम आवास योजना ग्रामीण में दो विकल्प हैं, जिनमें महिलाओं को स्वामित्व या संयुक्त स्वामित्व शामिल हैं। घरों के रजिस्ट्रेशन में सिर्फ पुरुषों को अधिकार देने का विकल्प नहीं है।
Also Read:MP News: केंद्र सरकार ने एमपी को दिया बड़ा तोहफा, राज्य में 6745 करोड़ से 13 नई सड़कों का होगा निर्माण
शुरू हो रहा है सर्वे
खबर है कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय नया सर्वे Awas-Plus 2024 शुरू करने जा रहा है, ताकि दूसरे चरण के लाभार्थियों की पहचान की जा सके। इसमें सेल्फ सर्वे का भी प्रावधान होगा। इसकी मदद से घर के सदस्यों की शिकायत को दूर करना है कि सर्वे करने वालों ने उन्हें छोड़ दिया है।
Also Read:MP Govt Job news: मप्र में 2.50 लाख सरकारी नौकरियों के लिए आदेश! वित्त मंत्रालय से टेबल जारी
चेहरे की होगी पहचान
पीएमएवाई-जी के तहत अतिरिक्त दो करोड़ आवास के निर्माण को मंजूरी दिए जाने के बाद अब अद्यतन मानदंडों के अनुसार सर्वेक्षण किया जाएगा और लाभार्थियों की एक नई सूची बनाई जाएगी, जिससे पहली बार इस योजना में नामांकन के इच्छुक लोगों को ‘स्व-सर्वेक्षण’ की अनुमति मिलेगी।



