Ticket Booking: ट्रेन की टिकट बुक करते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान, छोटी सी गलती पड़ेगी भारी 

Ticket Booking
Ticket Booking

Ticket Booking: कई बार ऐसा होता है हम अचानक से कहीं यात्रा पर जाना पड़ता है ऐसे में हमें टिकट की जरूरत पड़ती है लेकिन ट्रेन में अचानक से कंफर्म टिकट मिलना काफी मुश्किल होता है। कहीं अचानक से सफर करना हो तो लोग तत्काल टिकट बुक करना चाहते हैं लेकिन तत्काल टिकट मिलने में भी परेशानी होती है। तत्काल टिकट से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव किए गए हैं इसके बारे में आपको जानना चाहिए।

आईए जानते हैं तत्काल टिकट से जुड़े जरूरी नियम (  Ticket Booking   )

तत्काल एक टिकट की बुकिंग सुबह 10:00 बजे से शुरू होती है जबकि नॉन एसी की बुकिंग 11:00 से शुरू होती है। यात्रा शुरू होने से एक दिन पहले आप तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं।

तत्काल टिकट के लिए आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जा सकते हैं इसके साथ ही साथ भारतीय रेलवे के द्वारा पूरे देश में कंप्यूटराइज पेसेजंर रिजर्वेशन सेंटर काउंटर बनाया गया है यहां से भी तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं।

एक आईपी एड्रेस से अधिकतम दो टिकट बुक हो सकता है।

नए नियम के अनुसार तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होने के आधे घंटे तक रजिस्टर्ड एजेंट बुकिंग नहीं कर सकते हैं ऐसा इसलिए किया गया है ताकि एजेंट बड़ी संख्या में टिकट बुकिंग न कर पाए।

फ़्रॉड बुकिंग को रोकने के लिए कैप्चा कोड जरूरी कर दिया गया है इसलिए लॉग इन या रजिस्ट्रेशन के लिए आपको कैप्चा कोड का इस्तेमाल करना होगा।

Also Read:MP News: इन 20 जिलों में 100 से अधिक छात्रावास बनाएगी मोहन सरकार,मिलेगी आधुनिक सुविधाएं, जानें क्या है पूरा प्लान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button