Ayushman Yojana Eligible Hospitals: अपने जिले में किन अस्पतालों में करा सकते हैं आयुष्मान कार्ड से फ्री में इलाज, इस तरह करें ऑनलाइन पता

Ayushman Yojana Eligible Hospitals: केंद्र सरकार के द्वारा देश के गरीब लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती है ताकि उनकी आर्थिक सहायता किया जा सके। सरकार आयुष्मान योजना के अंतर्गत ₹500000 तक का फ्री इलाज प्रदान करती है। इसके अंतर्गत आप अपने जिले के यह देश के किसी भी अस्पताल में 5 लाख तक का इलाज करवा सकते हैं। तो आईए जानते हैं अपने जिले में आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत आने वाले अस्पताल के बारे में कैसे पता करें…
गरीब लोगों के लिए चलाई जाती है यह योजना ( Ayushman Yojana Eligible Hospitals )
केंद्र सरकार के द्वारा गरीब और जरूरतमंद लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 2018 में इस योजना की शुरुआत की गई और इसके अंतर्गत सरकार 5 लख रुपए तक का मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान करती है। इस योजना के अंतर्गत एक कार्ड प्रदान किया जाता है जिसके अंतर्गत आयुष्मान योजना का लाभ मिलता है। इस कार्ड की मदद से आप सूचीबद्ध अस्पताल में फ्री में इलाज करवा सकते हैं।
इस तरह अपने जिले में पता लगा सकते हैं अस्पताल
अपने जिले में आयुष्मान भारत योजना में सूचीबद्ध अस्पतालों का पता लगाने के लिए आपको सबसे पहले आयुष्मान भारत योजना की ऑफिशियल वेबसाइट www.pmjay.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद आपको फाइंड हॉस्पिटल’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।फिर आपको अपने राज्य अपना जिला और अस्पतालों के प्रकार सरकारी या प्राइवेट पर क्लिक करना है और बीमारी का प्रकार चुना है जिसे आप इलाज कराना चाहते हैं।
Also Read:MP News : मप्र के 41 शहरों को सुंदर बनाने सरकार खर्च कर रही 104 करोड़ रुपए, जानें आपके शहर का हाल
फिर आपको Empanelment Type के ऑप्शन में से PMJAY को सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद नीचे की ओर स्क्रीन में दिखाई दे रहे कैप्चा कोड को डालकर सर्च पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपकी स्क्रीन के सामने आयुष्मान योजना में लिस्टेड जिले के सभी हॉस्पिटल की लिस्ट आ जाएगी।
Also Read:Crime News Today: माँ का फ़ोन नही लगा तो बेटे ने दोस्तो को घर भेजा, अंदर जाकर देखा तो सबके होश उड़ गए
तो इसके साथ ही उन लिस्टेड हॉस्पिटल में आपको यह जानकारी भी दिखाई देगी कि किस-किस अस्पताल में कौन-सी बीमारी कवर होती है। बता दें आयुष्मान योजना में आयुष्मान कार्ड दिखाकर आप आपको कैशलेस इलाज की भी सुविधा मिलती है।



