MP News: सरकार का बड़ा फैसला, 1 जनवरी से इस तरह लगेंगे ऑफिस, फाइल सिस्टम होगा बंद

MP News: मध्य प्रदेश में एक बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य सरकार के द्वारा 1 जनवरी से मैन्युअल फाइल है पोर्ट बंद कर दी जाएगी। सरकार ने फैसला किया है कि राज्य में 100% ऑफिस में ई फ़ाइल लागू की जाएगी और इससे काफी फायदा भी होगा।विभाग के सचिव रघुराज राजेंद्रन ने बताया कि ई-ऑफिस प्रणाली में अब मंत्री स्तर तक सभी फाइलें और दस्तावेज डिजिटल प्रारूप में संचालित होंगे।
मध्य प्रदेश में बंद होगी मैन्युअल फाइल ( MP NEWS)
मध्यप्रदेश सरकार ने 1 जनवरी 2025 से मंत्रालय में मैनुअल फाइलों का प्रयोग पूरी तरह बंद कर दिए जाने का निर्णय लिया है। यहां ई-ऑफिस प्रणाली लागू की जाएगी। ई-ऑफिस प्रणाली से फाइलों की डिजिटल रूप में निगरानी की जाएगी। इस प्रणाली के लागू होने से मंत्रालय स्तर पर फाइलों का संचालन अधिक सुगम और तेज़ होगा। काम अटकानेवाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई भी की जा सकेगी।
एमपी के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग ने यह पहल की है। फाइलें बंद हो जाने से कागज की खपत में कमी आएगी, जिससे पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ ही यह पहल राज्य में आधुनिक प्रशासनिक बदलाव लाने में भी सहायक सिद्ध होगी। इससे प्रदेश में कागज के उपयोग में भारी कमी आएगी।
Also Read:MP News: युवाओं के लिए अच्छी खबर, मध्य प्रदेश में एक लाख पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू
एमपी में ई-ऑफिस प्रणाली को तीन चरणों में लागू किया जा रहा है। इसके अंतर्गत पहले चरण में 1 जनवरी से मंत्रालय स्तर पर फाइलें बंद होंगी। मंत्रालय के सभी ऑफिस, ई ऑफिस के रूप में ही संचालित होंगे। दूसरे चरण में राज्य सरकार के सभी संचालनालयों में और तीसरे चरण में प्रदेशभर के जिलों में इसे अपनाया जाएगा।
Also Read:MP News: युवाओं के लिए अच्छी खबर, मध्य प्रदेश में एक लाख पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू



