MP News : एमपी के 413 शहरों को बड़ी सौगात, अब यहां ये काम भी होंगे ऑनलाइन

MP News
MP News

MP News: मध्य प्रदेश राज्य लगातार विकास कर रहा है और अब राज्य के 413 शहरों के लोगों को एक बड़ी सुविधा मिलने वाली है। राज्य के लोगों के सुविधा के लिए ई नगर पालिका 2.0 को विकसित किया जा रहा है। ई नगर पालिका के अपग्रेड होने के बाद यहां सब कुछ ऑनलाइन हो जाएगा और ऑफलाइन काम का झंझट खत्म हो जाएगा। नगर पालिका क्षेत्र में आने वाले लोगों को 24 सेवाएं पूरी तरह से ऑनलाइन मिलेगी।

इन सभी शहरों में सब कुछ ऑनलाइन करने के लिए ही ई नगर पालिका योजना को आरंभ किया गया है और इससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

Also Read:Ladli Bahana Yojana 3000 Rupey: MP की लाडली बहनों को ₹3000 महीना देने पर अपडेट, सामने आई बड़ी खबर!

नगरीय निकायों के सभी काम को ऑनलाइन करने वाला पहला राज्य है मध्य प्रदेश (  MP News  )

मध्य प्रदेश भारत का पहला ऐसा राज्य है जहां सभी नगरीय निकायों को एक सिंगल पोर्टल पर लाया गया है। नगर पालिका 1.0 को डेटाबेस के साथ प्लेटफार्म पर विकसित किया गया है। अभी के समय में आई नगर पालिका के अंतर्गत 22 सेवाओं को ऑनलाइन दिया जा रहा है और इसके द्वितीय चरण का विकास होने के बाद सभी कार्य ऑनलाइन किया जाने लगेगा।

Also Read:MP News:15 नवंबर को एमपी में रहेगा सार्वजनिक अवकाश, स्कूल कॉलेज दफ्तर रहेंगे बंद

ई-नगर पालिका को उद्योग, राजस्व, पंजीयन विभाग जैसे विभिन्न विभागों के साथ भारत सरकार के महत्वपूर्ण मोबाइल एप उमंग से भी एकीकृत किया गया है। ई-नगर पालिका 1.0 पोर्टल के माध्यम से दी जा रही सभी सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए ई-नगर पालिका परियोजना के दूसरे चरण का विकास कराने का निर्णय लिया गया है। सभी कार्य ऑनलाइन होने से काफी लाभ मिलेगा और साथ ही साथ लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा और भ्रष्टाचार भी कम होगा।

Also Read:MP News: रेलवे में एमपी से गुजरने वाली इन ट्रेनों को 9 नवंबर तक किया रद्द, देखें लिस्ट वरना सफर में होगी परेशानी 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button