Ladli Bahana Yojana 3000 Rupey: MP की लाडली बहनों को ₹3000 महीना देने पर अपडेट, सामने आई बड़ी खबर!

Ladli Bahana Yojana 3000 Rupey: मध्य प्रदेश की नहीं पूरे देश की सबसे चर्चित योजनाओं में से एक लाडली बहना योजना धीरे-धीरे कई राज्यों में शुरू की गई। इस योजना की शुरुआत ₹1000 महीने महिलाओं के खाते में डालने से की गई थी। चुनाव के पहले सरकार ने वादा किया था कि यह राशि धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी। इसके बाद इस राशि को 1250 रुपए भी किया गया था, लेकिन तब से अभी तक यह राशि बढ़ाई नहीं गई है। 17 महीने बीत जाने के बाद मध्य प्रदेश की 1 करोड़ 29 लाख बहनों को राशि बढ़ाई जाने का इंतजार है, लेकिन राशि नहीं बढ़ाने पर अब एक अपडेट सामने आया हैं।
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार हर महीने लाडली बहनों को 1574 करोड रुपए ट्रांसफर करती है। आने वाले 10 तारीख को भी सरकार महिलाओं के खातों में 1250-1250 रुपए ट्रांसफर करेगी। इस समय बुधनी और विजयपुर में विधानसभा उपचुनाव हो रहे हैं। यहां पर लाडली बहना योजना दोनों ही पार्टियों की जीत हार का मुख्य कारण बन सकती है। सीएम डॉ. मोहन यादव भी हर महीने ₹3000 देने का वादा कर चुके हैं। वहीं कांग्रेस भी लगातार ₹3000 महीना देने को लेकर सरकार पर दवा बन रही है।
Also Read:MP LPG Gas Pipeline: सबसे बड़ी 2 हजार 805 किमी की गैस पाइपलाइन से जुड़े मध्य प्रदेश के 3 बड़े शहर
इस वजह से नहीं बढ़ रही योजना की राशि ( Ladli Bahana Yojana 3000 Rupey )
बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश सरकार इस समय 3 लाख 85 हजार करोड रुपए के कर्ज तले दबी हुई है। साल 2022 में यह कर्ज 3 लाख 3 हजार करोड़ का था, लेकिन अब यह बढ़कर 3 लाख 85 हजार करोड़ हो गया हैं। आंकड़ों के अनुसार 2018 में सरकार हर साल 13000 करोड रुपए ब्याज भरती थी। अब यह ब्याज 24000 करोड रुपए हो गया है। इस समय महिलाओं के खाते में 1250 रुपए प्रति महीना भेजने के लिए सरकार को 1574 करोड रुपए महीने का बोझ उठाना पड़ता है। यदि सरकार ₹3000 प्रति माह देती है तो सरकार पर 3777 करोड रुपए महीने का बोझ बढ़ेगा।
Also Read:MP News: सरकारी कर्मचारियों के लिए बुरी खबर, हर महीने वेतन से 6050 रुपए तक की कटौती



