Ration Card Rule: राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, नवंबर से बदल गए राशन से जुड़े ये जरूरी नियम, जानें!

Ration Card Rule And eKYC: राशन कार्ड धारकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 1 नवंबर से राशन के नियमों में बदलाव हो गया है और अब राशन कार्ड धारकों को एक निश्चित मात्रा में गेहूं और चावल दिया जाएगा। अगर आप चावल की मात्रा में आधा किलो घटाते हैं तो आधा किलो गेहूं के मात्रा में बढ़ जाएगा। कुल 5 किलो तक आपको राशन मिलेगा जिसमें आपको गेहूं चावल दोनों जोड़ कर दिया जाएगा।
पहले इतना मिलता था राशन ( Ration Card Rule And eKYC )
पहले 3 किलो चावल और 2 किलो गेहूं मिलता था लेकिन नवंबर से 2 किलो की जगह ढाई किलो गेहूं और 3 किलो की जगह ढाई किलो चावल मिलेगा। अंत्योदय कार्ड पर मिलने वाले 35 किलो खदान के दाम में भी बदलाव कर दिया गया है। पहले 14 किलो गेहूं और 30 किलो चावल दिया जाता था लेकिन अब 18 किलो चावल और 17 किलो गेहूं दिया जाएगा।
Also Read:Marriage News: क्या आप भी विवाह नही जुड़ने से है परेशान, यहाँ होती है जल्द मनोकामना पूरी, इच्छा अनुसार मिलता है जीवन साथी
31 दिसंबर तक करा ले ई केवाईसी
केंद्र सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए ई केवाईसी का लास्ट डेट 31 दिसंबर 2024 रखा है। अगर राशन कार्ड धारा की केवाईसी नहीं करते हैं तो उनका नाम राशन कार्ड की लिस्ट से हटा दिया जाएगा।
Also Read:Betul Crime News : मोबाइल पर बात करने से मना किया तो बेटे ने कुल्हाड़ी से पिता की कर दी हत्या
राशन कार्ड का ई-केवाईस करवाने के लिए लाभार्थी को राशन दुकान पर अपना राशन कार्ड और आधार कार्ड लेकर जाना होगा। यहां पर उसे आधार कार्ड की डिटेल्स के साथ बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन भी करवाना होगा।



