Marriage News: क्या आप भी विवाह नही जुड़ने से है परेशान, यहाँ होती है जल्द मनोकामना पूरी, इच्छा अनुसार मिलता है जीवन साथी

Marriage News: Are you also worried about not getting married, here your wishes are fulfilled soon, you get a life partner as per your wish

Marriage News: विवाह नहीं जुड़ने से कई युवक- युवतियों परेशान है। खासकर युवाओं के विवाह में सबसे बड़ी परेशानियां आ रही है। अब आपकी सारी परेशानियां आपकी दूर हो जाएगी। आपको बता दे कि मध्य प्रदेश के हरदा जिले के ग्राम उड़ा में एक ऐसा मंदिर है जहां विवाह संबंधित मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। यहां सैकड़ो की संख्या में अविवाहित युवक- युवतियाँ अपनी मनोकामना लेकर पहुंचती है।

Oplus_131072
कुँवारे युवक- युवतियां लगाते अर्जी
हरदा के ग्राम उड़ा में दूल्हादेव भगवान का मंदिर है। मान्यता और लोगों की आस्था है कि इस मंदिर में पूजा अर्चना कर अर्जी लगाने पर विवाह संबंधित मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। कई युवक- युवतियों का दावा है कि यहां आने के बाद विवाह संबंधित परेशानियां दूर हो गई है। इस मंदिर में आकर पूजा अर्चना करने से विवाह संबंधित सारी परेशानियां दूर हो जाती और मनचाहा वर- वधु मिलती है। 
इस दिन लगता है मेला
इस मंदिर में दीपावली के बाद भाई दूज पर मेला लगता है। इस मेले में हरदा सहित कई जिलों से लोग पहुंचते हैं। कई वर्षों से यह परंपरा चलते आ रही है। अब यह मंदिर लोगों के आस्था का केंद्र बना हुआ है। रविवार को भाई दूज के मौके पर यहां बड़ी संख्या में लोग पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे थे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button