Free Ration Rules : राशन कार्ड वालों के बुरी खबर, अगले महीने से नहीं मिलेगा गेहूं और चावल
Free Ration Rules : केंद्र सरकार द्वारा गरीब लोगों के लिए पूरे देश में सरकारी राशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। सरकारी राशन में बहुत कम कीमत पर गरीब परिवारों को राशन मिलता है, लेकिन यह राशन जल्द ही बंद होने वाला है। सरकार ने इसको लेकर एक नियम बनाया है। इस नियम का पालन नहीं करने वाले सभी लोगों को राशन मिलना बंद हो जाएगा। यदि सरकारी राशन पाना चाहते हैं तो इस नियम के बारे में जानकारी जरूर ले लेनी चाहिए और जरूरी मांग को पूरा करना चाहिए, ताकि सरकारी राशन की सुविधा आम लोगों को मिलती रहे। केंद्र सरकार के द्वारा फ्री राशन योजना चलाई जा रही है। इस योजना में देश के करोड़ों लोगों को लाभ मिल रहा है।
केंद्र सरकार की नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के अंतर्गत इन लोगों को आधे से भी कम कीमत पर राशन उपलब्ध कराया जाता है। हालांकि राशन कार्ड पर मिलने वाले राशन को लेकर कई जगह फ्रॉड होने लगे हैं जिसके वजह से सरकार ने ईकेवाईसी कराने का आदेश दिया है। आप अगर सही समय पर ई केवाईसी नहीं करते हैं तो आपको गेहूं और चावल नहीं मिलेगा।
फटाफट करें ई केवाईसी वरना बंद हो जाएगा गेहूं चावल मिलना ( Free Ration Rules )
भारत सरकार ने सभी राशन कार्ड धारी के लिए एक सूचना जारी की है और कहां है कि सही समय पर सभी नागरिक ई केवाईसी कर ले। ई केवाईसी की प्रक्रिया कंप्लीट होने के बाद ही अब राशन मिलेगा। अगर आप ई केवाईसी नहीं करते हैं तो चीनी चावल और गेहूं नहीं मिलेगा।
जानें कब तक करा सकते हैं ई केवाईसी
सरकार के द्वारा राशन कार्ड धारी को 31 दिसंबर 2024 तक केवाईसी कराने का आदेश दिया गया है। अब आपके पास मात्र 41 दिन का समय बचा है और अगर आप 31 तारीख तक यह काम पूरा नहीं करेंगे तो आपको गेहूं चावल और चीनी नहीं मिलेगा। इसके साथ ही राशन कार्ड से आपका नाम कट जाएगा।
जानिए कैसे करा सकते हैं ई केवाईसी
राशन कार्ड धारी को ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूरी करने के लिए नजदीकी राशन के दुकान पर जाना होगा। यहां POS मशीन पर अपना थंब प्रिंट लगाकर अपनी पहचान सत्यापित करनी होगी इसके बाद ई केवाईसी प्रोसेस पूरा हो जाएगा।



