Betul Crime News Today: भाजपा नेता रविंद्र देशमुख आत्महत्या मामले के दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच के लिए किया S.I.T. का गठन
Betul Crime News Today: Two accused arrested in BJP leader Ravindra Deshmukh suicide case, police formed S.I.T. for investigation
Betul Crime News Today: बैतूल के सारणी बागडोना के भाजपा नेता रविंद्र देशमुख की आत्महत्या मामले में आखिरकार पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। उल्लेखनीय है कि भाजपा रविंद्र देशमुख की आत्महत्या के मामले में आरोपियों द्वारा पैसों के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और समाज में छवि खराब करने की धमकी देकर दबाव बनाकर पैसा वसूलने की बात को लेकर प्रताड़ना के चलते मृतक रविंद्र देशमुख द्वारा आत्महत्या कर ली थी। उक्त मामले में थाना सारणी में 10 लोगों के खिलाफ धारा 108, 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) 2023 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने अन्य राज्यों में टीम रवाना की है। पुलिस में सोमवार शाम को दो आरोपितो को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना सारणी पुलिस द्वारा लगातार आरोपियों के निवास स्थान एवं संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अन्य राज्यों में भी टीम रवाना की गई है।
एसआईटी टीम का किया गठन
पुलिस अधीक्षक बैतूल, निश्चल झारिया द्वारा प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए, आगामी विवेचना के लिए श्रीमती कमला जोशी, अति. पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देशन में एक विशेष अनुसंधान दल (S.I.T.) का गठन किया गया है। यह निर्देश दिया गया है कि इस प्रकरण में की गई प्रत्येक कार्यवाही से पुलिस अधीक्षक बैतूल को अनिवार्य रूप से अवगत कराया जाएगा।
S.I.T. में यह अधिकारी है शामिल
टीम में कमला जोशी, अति. पुलिस अधीक्षक बैतूल (नोडल अधिकारी) रोशन जैन, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सारणी, अरविंद कुमरे, निरीक्षक थाना प्रभारी सारणी, मुकेश ठाकुर, निरीक्षक, थाना प्रभारी सांईखेड़ा, रविकांत डहेरिया, निरीक्षक, थाना प्रभारी गंज बैतूल, वंशज श्रीवास्तव, उप निरीक्षक थाना सारणी शामिल है।



