PM Awas News : अब इन लोगों को भी मिलेगा पीएम आवास योजना का लाभ, खाते में आएगी राशि

PM Awas News : हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसके पास अपना मकान हो लेकिन पैसों की कमी की वजह से लोग अपना मकान नहीं बना पाते। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा निम्न और मध्यम वर्गीय परिवार के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत सरकार गरीब लोगों को पक्का मकान बनाने में सहयोग प्रदान करती है। हालांकि सरकार ने इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ शर्ते रखी थी, जिन्हें अब बदल दिया गया है।
पहले उन लोगों को पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिलता था जिनके पास मोबाइल फोन थे, मोटर साइकिल या स्कूटर था, 10 हजार से अधिक मासिक आमदनी थी और ढाई एकड़ सिंचित अथवा 5 एकड़ तक असिंचित जमीन थी। लेकिन आज के समय में मध्यम और गरीब वर्ग के लोगों के पास भी मोबाइल फोन है ऐसे में इस नियम और शर्त से लोगों की परेशानी बढ़ रही थी।
पीएम आवास योजना के शर्तों में हुआ बदलाव (PM Awas News)
अब प्रधानमंत्री आवास योजना के नियमों में बदलाव कर दिया गया है। जिन लोगों के पास पांच एकड़ सिंचित जमीन हो या फिर मोबाइल फोन और बाइक हो उन्हें भी अब इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
हाल ही में मध्यप्रदेश के भैरुंदा में हुए कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई। योजना में बदलाव होने की जानकारी सुनकर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। जिन लोगों को इस योजना से वंचित रखा गया था उन लोगों को भी अब इस योजना का लाभ मिल सकेगा।
2 करोड़ पक्के मकान बनाए जाएंगे
इस योजना के तहत अप्रैल, 2024 से मार्च, 2029 तक बुनियादी सुविधाओं के साथ 2 करोड़ पक्के मकानों का निर्माण किया जाना है। प्रधानमंत्री में नरेंद्र मोदी के द्वारा पीएम आवास योजना 2.0 की शुरुआत की गई है और इसका उद्देश्य है कि आने वाले समय में अधिक से अधिक लोगों को पक्का मकान दिया जाए।



