MP News Today: दशहरा से लेकर दिवाली तक MP के कर्मचारियों को मिलेगी लंबी छुट्टी, परिवार के साथ मना पाएंगे त्यौहार

MP News Today
MP News Today

MP News Today: मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के अक्टूबर का महीना बहुत खास होने वाला है। इस महीने दशहरा और दीपावली दो बड़े त्यौहार है। इस दौरान कर्मचारियों को छुट्टियों का भरपूर लाभ मिलेगा। दीपावली और दशहरे के बीच लंबी छुट्टियां लगने वाली है। अगले महीने में भी प्रमुख त्योहार है, जिसे कर्मचारी छुट्टियों के कारण अच्छे से परिवार के साथ माना पाएंगे। चलिए देखते हैं कब-कब छुट्टी पड़ रही हैं।

परिवार को दे पाएंगे पूरा समय (MP News Today)

मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में 11 अक्टूबर को महाअष्टमी और नवमी के उपलक्ष्य में छुट्टी घोषित की गई है। वही 12 अक्टूबर को दशहरा की छुट्टी है। 13 अक्टूबर को रविवार है। इस वजह से कर्मचारियों को चार दिन की छुट्टियां मिल जाएगी।

दीपावली पर भी मिलेगी 4 दिनों की छुट्टी

इसी महीने में दीपावली का त्यौहार भी है। दीपावली हर कोई बड़ी धूमधाम से मानता है। सरकारी कर्मचारी भी इस बार दीपावली धूमधाम से बना पाएंगे। दीपावली के दौरान कर्मचारियों को लंबी छुट्टी मिलने वाली है। 31 अक्टूबर को दिवाली है, वही 1 नवंबर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस है, जिसकी वजह से छुट्टी रहेगी। वहीं शनिवार और रविवार की छुट्टियां जोड़ा जाए तो कर्मचारियों को 4 दिनों की छुट्टियां मिलेगी।

अक्टूबर के महीने में 11 दिन की छुट्टी

अक्टूबर के महीने में कर्मचारियों को 20 दिन ही काम करना है, क्योंकि 11 दिनों की छुट्टी है। त्यौहारों की वजह से मिल रही है। 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती की छुट्टी है। इसके अलावा 18 अक्टूबर को भी यदि कोई कर्मचारी छुट्टी ले लेता है, तो 19 और 20 सितंबर को शनिवार-रविवार होने से उसे चार दिन की छुट्टी मिल जाएगी।

Also Read:MP E-Registry News: एमपी में बिना गवाह और दफ्तर के चक्कर काटे ही होगी रजिस्ट्री, शुरू हुई नई सुविधा, जानें!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button