DA Hike: दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के सैलरी में होगी बंपर बढ़ोतरी, महंगाई भत्ते में होगा इतने परसेंट का इजाफा

DA Hike : त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है। दशहरा की शुरुआत के साथ ही मोदी सरकार के द्वारा श्रमिकों और रेलवे कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान किया गया था। कहीं दूसरी तरफ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार है। सूत्रों की माने तो 9 अक्टूबर को मोदी कैबिनेट की बैठक होगी और इसमें महंगाई भत्ते को लेकर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
मार्च 2024 में हुई थी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (DA Hike )
मार्च 2024 में महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी हुई थी जिसके बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50% हो गया था। सूत्रों की माने तो एक बार फिर से महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी हो सकती है जिसके बाद महंगाई भत्ता 54% हो जाएगा।आपको बता दे हर 6 महीने पर सरकार DA की समीक्षा करती है और समीक्षा के बाद महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है। यह बढ़ोतरी मार्च या अक्टूबर में होती है लेकिन इसे जुलाई से लागू माना जाता है।
सैलरी में होगी बंपर बढ़ोतरी
केन्द्रीय कर्मचारियों पेंशनरों के DA/DR की दरों में संशोधन किया जाता है, जो AICPI इंडेक्स के छमाही आंकड़ों पर निर्भर करता है। इस बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने से कर्मचारियों के सैलरी में बम्पर इजाफा देखने को मिलेगा।
जानिए क्या होता हैं DA
आपको बता दे केंद्रीय कर्मचारियों का जो सैलरी होता है उसका महत्वपूर्ण हिस्सा महंगाई भत्ता होता है।सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई से राहत देने के लिए DA देती हैं, वहीं दूसरी तरफ सरकार के द्वारा पेंशनर्स को महंगाई से राहत देने के लिए DR दिया जाता हैं।
जानिए कैसे होता है सैलरी का गणना
अगर हम आपकी मिनिमम सैलरी के हिसाब से देखे तो 18000 रुपए अगर आपका बेसिक पे है तो आप की सैलरी में 540 रुपए से लेकर 720 रुपए का इजाफा देखने को मिल सकता है। 30,000 रुपये की सैलरी वालों के लिए बेसिक सैलरी अगर 18000 रुपये है तो उनके DA में 9000 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है। DA में 3% बढ़ोतरी होती है तो इसमें 9540 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती सकती है। अगर 4% डीए बढ़ने से 9720 रुपये की बढ़ोतरी हर महीने हो जाएगी।
कर्मचारी कर रहे हैं आठवी वेतन आयोग की मांग
काफी लंबे समय से कर्मचारी आठवे पे कमीशन को लागू करने की मांग कर रहे हैं। कई शहरों में इसको लेकर आंदोलन भी किया जा रहा है।कर्मचारी संगठन के द्वारा केंद्र सरकार को लिखित चिट्ठी भी दी गई है जिसमें आठवे पे कमीशन को बढ़ाने की मांग की गई है।



