Betul Crime news Today: अवैध शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश, 3 लाख 57 हजार का महुआ लाहन नष्ट किया, एमपी और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
Betul Crime news Today: Police raid on illegal liquor dens, Mahua lahan worth 3 lakh 57 thousand destroyed, joint action by MP and Maharashtra police
Betul Crime news Today: त्यौहार के सीजन में अवैध शराबी क्रेताओं के खिलाफ पुलिस ने एक्शन दिखाना शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र और एमपी बैतूल के भैंसदेही थाना पुलिस ने अवैध शराब के अड्डों पर छापामार कार्रवाई की है। इस दौरान भारी मात्रा में महुआ लाहन नष्ट किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बैतूल एसपी निश्चल झरिया के निर्देश पर पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। 5 अक्टूबर दिन शनिवार को सूचना के आधार पर महाराष्ट्र और एमपी के थाना भैंसदेही पुलिस ने मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र राज्य की सीमा से लगे ग्राम खोमई और सुपाला में कच्ची महुआ शराब के ठिकानों पर छापेमारी की।
इस दौरान पुलिस ने 10 ड्रमों और 165 ट्यूब में भरा महुआ लाहन, लगभग 7800 किलो, जिसकी अनुमानित कीमत 3,57,000 रुपये है, नष्ट किया गया। इस कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी नीरज पाल और उनकी टीम तथा थाना सिराजगाव के प्रभारी महेंद्र गंवाई और उनकी टीम ने आबकारी विभाग के सीनियर इंस्पेक्टर सूरज दावेदार और इंस्पेक्टर आनंद खाड़े के साथ मिलकर प्रभावी तरीके से 10 ड्रमों और 165 ट्यूबों में भरे महुआ लाहन को जमीन में फेंककर विधिवत नष्ट किया। साथ ही, शराब बनाने वाले अड्डों और संबंधित सामग्री को भी नष्ट किया गया।
- यह भी पढ़े:- Betul Mandi Bhav 05 October 2024 : 5 अक्टूबर 2024 के बैतूल मंडी भाव, मक्का की आवक में होने लगी बढोतरी
कार्रवाई में इनकी रही भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भैंसदेही, श्री नीरज पाल, आर. 490 नारायण जाट, आर. 426 मनोज, आर. 683 नरेंद्र, आर. 600 सोनू, और थाना सिराजगाव (महाराष्ट्र) के थाना प्रभारी श्री महेंद्र गंवाई और उनकी टीम के साथ आबकारी विभाग के सीनियर इंस्पेक्टर श्री सूरज दावेदार और इंस्पेक्टर श्री आनंद खाड़े की मुख्य भूमिका रही।



