MP News Today : एमपी में फ्री राशन लेने वालों के किया गुड न्यूज, अब इतना मिलेगा गेहूं और चावल

MP News Today : मध्य प्रदेश के लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अक्टूबर के महीने से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तरह अन्न वितरण योजना में संशोधन किया गया हैं। एमपी के कई जिलों में गेहूं और चावल की मात्रा में बदलाव किया गया हैं। खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जानकारी दी हैं कि सरकार ने खाद्यान्न वितरण योजना में परिवर्तन करने का फैसला लिया है।
अब मिलेगा इतना राशन (MP News Today)
खाद्य मंत्री के अनुसार अक्टूबर के महीने से अंत्योदय हितग्राही को 35 किलोग्राम अन्न प्रति परिवार प्रदान किया जाएगा। एमपी के 26 जिलों में अक्टूबर से 24 किलोग्राम गेहूं और 11 किलोग्राम चावल प्रति परिवार को प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही 16 जिलों में 21 किलोग्राम गेहूं और 14 किलोग्राम चावल प्रति परिवार प्रदान किया जाएगा। एमपी के पांच जिलों में 20 किलोग्राम गेहूं और 15 किलोग्राम चावल प्रति परिवार प्रदान किया जाएगा। राज्य के तीन जिलों में 15 किलोग्राम गेहूं और 20 किलोग्राम चावल प्रति परिवार को प्रदान किया जाएगा। जबकि राज्य के चार जिलों में 14 किलोग्राम गेहूं और 21 किलोग्राम चावल प्रति परिवार को प्रदान किया जाएगा।
अब प्राथमिक परिवार को इतना मिलेगा राशन
खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि प्राथमिक परिवार को प्रति सदस्य के हिसाब से 7 जिलों में 4 किलो गेहूं और 1 किलो चावल दिया जाएगा। वही 40 जिलों में 3 किलोग्राम गेहूं और 2 किलोग्राम चावल प्रति परिवार को प्रदान किया जाएगा।
पात्र हितग्राहियों को ही मिलेगा राशन
खाद्य मंत्री के अनुसार केवल पात्र हितग्राहियों को ही राशन मिलेगा। खाद्य मंत्री ने राज्य के सभी अधिकारियों को आदेश दिया है कि सही समय पर राशन का वितरण हो। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि अगर किसी पात्र हितग्राही को समय पर राशन नहीं मिलता है तो वह आपूर्ति नियंत्रक से संपर्क करें। इसके साथ ही उन्होंने आपूर्ति नियंत्रक से कहा कि समय पर अदनान से जुड़े समस्याओं का समाधान किया जाए।
भोपाल में इतना मिलेगा राशन
जिला आपूर्ति नियंत्रक मीना मालाकार (भोपाल ) ने जानकारी दिया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में शामिल सभी हितग्राहियों को संशोधन के बाद जो आवंटन मिला है, उसमें भोपाल के हितग्राहियों को प्रति परिवार 24 किलोग्राम गेहूं और 11 किलोग्राम चावल दिया जाएगा। मीना मलाकार ने कहा कि 31 अक्टूबर तक आप अपने नजदीक के किसी भी राशन दुकान से फ्री गेहूं चावल प्राप्त कर सकते हैं।



