Betul Crime News: 1 लाख 20 हजार का गांजा और 18 हजार की शराब जब्त

Betul Crime News: Ganja worth 1 lakh 20 thousand and liquor worth 18 thousand seized

Betul Crime News: बैतूल गंज पुलिस को गांजा और देसी शराब पकड़ने में सफलता हासिल हुई है। गंज थाना प्रभारी रविकांत डहेरिया ने बताया कि एसपी निश्चल एन झारिया के निर्देश पर अवैध रूप से मादक पदार्थों की बिक्री पर कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांजा और देसी शराब जब्त की है।

कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेसवार्ता में खुलासा करते हुए एएसपी कमला जोशी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मलकापुर रेलवे स्टेशन पर दो युवक खड़े है। इन दो युवकों के पास रखे बैग में गांजा रखा है और यह गांजा डिलेवरी देने की फिराक में है। पुलिस ने सूचना के आधार पर मलकापुर स्टेशन पर खड़े दो युवकों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की। युवकों ने अपना नाम दीपक पिता राजवीर मोरवंशी (26 वर्ष) निवासी ओझाढ़ाना और आदित्य पिता मुकेश ओटवाल (24 वर्ष) निवासी इच्छावर जिला सीहोर होना बताया गया। दोनों युवकों के पास के बैग की तलाशी ली गई तो बैग में गांजा पाया गया। दोनों युवकों के बैग से लगभग 8.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त किए गए गांजे की कीमत 1 लाख 20 हजार रुपए आंकी गई है। जब युवकों से पूछताछ की गई तो उन्होंने आकाश पिता हल्लु आहाके (26 वर्ष) निवासी ओझाढाना द्वारा गांजा बेचना बताया गया। आरोपी आकाश को उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि यह गांजा उसने मोनीबूढ़ा छत्तीसगढ़ से बेचने के लिए बैतूल लाया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 
300 क्वार्टर देसी शराब जब्त
गंज पुलिस ने अवैध रूप से बेची जा रही देसी शराब जब्त की है। गंज पुलिस ने बताया कि रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति द्वारा बोरी में भरकर अवैध शराब बेचने की सूचना मिली थीं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक बाबू सिंधी उर्फ राजकुमार (40 वर्ष) निवासी भग्गूढ़ाना के कब्जे से 300 क्वार्टर देसी शराब जिसकी कीमत 18 हजार रुपए आंकी गई। अवैध शराब बेचने वाले आरोपी बाबू सिंधी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अवैध गांजा बेचने के संबंध में कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में गंज थाना प्रभारी रविकांत डहेरिया, उप निरीक्षक इरफान कुरैशी, सहायक उप निरीक्षक बिल्लारे, प्रधान आरक्षक आशीष, रामदास, अतुल, शंकर राव करोले, आरक्षक मनोज, अनिरूद्ध, नरेन्द्र, उत्कृर्ष, गंजानन और सायबर सेल के आरक्षक दीपेन्द्र की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button