MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई का दौर शुरू, ग्वालियर, शिवपुरी सहित इन 4 जिलों से मानसून का असर खत्म

MP Weather Update: Monsoon's departure phase begins in Madhya Pradesh, monsoon effect ends in these 4 districts including Gwalior, Shivpuri

MP Weather Update: मध्य प्रदेश से अब मानसून की विदाई का दौर शुरू हो चुका है। जल्दी ही पूरे मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई होने वाली है। मौसम विभाग भोपाल ने बताया कि बुधवार को प्रदेश के भिंड, दतिया, ग्वालियर, शिवपुरी जिले से मानसून की विदाई हो गई है। तीन-चार दिन के भीतर पूरे प्रदेश से मानसून की विदाई हो जाएगी। पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष मानसून की देरी से विदाई हुई है। उल्लेखनीय की 21 जून 2024 को मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री हुई थी। 2 अक्टूबर 2024 को प्रदेश से मानसून की विदाई का दौर शुरू हो गया है।

एमपी की इन जिलों में बारिश होने की संभावना
मानसून की विदाई का दौर जरूर शुरू हो गया लेकिन अभी भी मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना बनी है। मौसम विभाग भोपाल में बुधवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी है।
इस बार पड़ेगी कडाके की ठंड
मानसून की विदाई के कुछ ही दिन बाद प्रदेश में ठंड का असर शुरू हो जाएगा। इस वर्ष भी कड़की की ठंड पड़ने की संभावना बनी है। मौसम विभाग के मुताबिक 20 अक्टूबर के बाद धीरे-धीरे तापमान में गिरावट होना शुरू हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button