Betul Ramleela News: रामलीला आयोजन हेतु मंच पूजन कार्यक्रम सम्पन्न, 67 वर्षों से चल रही है रामलीला

Betul Ramleela News: Stage worship program completed for Ramleela event, Ramleela has been going on for 67 years

Betul Ramleela News: बैतूलरामलीला दशहरा महोत्सव के अंतर्गत  रामलीला मैदान गंज पर मंच पूजन का कार्यक्रम पंडित वेदप्रकाश शर्मा द्वारा पंजाबी समाज के वरिष्ठ सदस्य हरबंसलाल आहूजा और जवाहर वार्ड के पार्षद विकास प्रधान के कर कमलों से संपन्न कराया गया।

श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति बैतूल द्वारा 67 वर्षों के अपने अनुपम इतिहास के साथ अपनी परंपराओं का निर्वहन करते हुए प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी रामलीला व दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन हेतु श्री रामलीला मंच का पूजन किया गया।जहां 2 अक्टूबर रात्रि 9 बजे से ध्वज पूजन, नारद मोह, विश्वमोहिनी स्वयंवर के साथ आदर्श श्री इंद्रलोक रामलीला मण्डल, खजुरी (सीधी) के पारंगत दल द्वारा रामलीला का मंचन किया जावेगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से समाज के अध्यक्ष कश्मीरीलाल बतरा, सचिव दीपक खुराना, कोषाध्यक्ष विजय सलूजा, गुलशन कपूर, रमेश गंगवानी, जयदयाल झाम, अशोक मदान, बलवंत मदान, अशोक बतरा, दीपक कपूर, नरेंद्र अरोरा, बबलू खुराना, छोटू गुगनानी, दीपक सलूजा, राजेश मदान, मोहन मदान, महेश सोनी, दीपक सतीजा, कार्तिक सतीजा, पलाश जुनेजा, सुरेश बजाज, यथार्थ गुगनानी, केतन चुघ, भगवत चढ़ोकार, अनिल गुबरेले, राजू धोटे, शिवनंदन श्रीवास, सोनी मामा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालु शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button