MP Weather Alert: मध्य प्रदेश के 6 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इन 10 जिलों में बाढ़ आने का खतरा
MP Weather Alert: Orange alert for rain in 6 districts of Madhya Pradesh, danger of flood in these 10 districts

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय होने के कारण बारिश का दौर शुरू हो चुका है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश हुई है। मौसम विभाग भोपाल में बैतूल, खरगौन, अलीराजपुर, धार, सिवनी, पांदुर्णा जिलों बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। सिहोर, हरदा बुरहानपुर खंडवा, बड़वानी, झाबुआ. इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, छिंदवाड़ा बालाघाट अनुपपुर, डिडोरी, नरसिंहपुर मंडला जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
24 सितंबर को बारिश के आसार
बैतूल बुरहानपुर, सस्मीन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, सिवनी, पांडुर्णा, सिहोर, खंडवा, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, शाजापुर, आगर, रीवा, सतना, अनुपपुर, शहडोल, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सागर जिलों में।

इन जिलों में बाढ़ की संभावना
आगामी 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलीराजपुर, दक्षिण झाबुआ, पश्चिम धार, पश्चिम बड़वानी, दक्षिण-पश्चिम खरगोन, दक्षिण-पश्चिम उज्जैन, दक्षिण बैतूल, उत्तर- पश्चिम बुरहानपुर, पूर्व पांढुर्ना, दक्षिण मध्य सिवनी, पश्चिम बालाघाट जिलों में मध्यम से हल्की बाढ़ से खतरा होने की संभावना है।
- यह भी पढ़े:- IPS Tranfer List: एमपी में 15 आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला, लेडी सिंघम अनु बेनीवाल का भी बढ़ा कद
इन जिलों में हुई बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से लेकर मंगलवार सुबह 8:00 बजे तक मध्य प्रदेश के उदधगढ़ 160.4, बाग 160.0, राणापुर 91.0, अलिराजपुर 72.2. उज्जैन 61.2. कद्रीवाड़ा 60.0, पेटलावद 59.0, रामा 57.0. झाबला 55.6, भाभरा 53.0, बालना 52.0, संहना 51.0, रावटी 49.0, तिरला 480, गंधवानी 481, थांदला 45.2, सोडवा 450, सरदारपुर 446, और कुक्षी में 40.0 मिमी बारिश दर्ज की है।


