Ladli Behna Yojana: पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान से आगे निकले मुख्यमंत्री मोहन यादव, लाड़ली बहनो के लिए राशि बढ़ाने का किया ऐलान

Ladli Behna Yojana: Chief Minister Mohan Yadav surpassed former CM Shivraj Singh Chauhan, announced to increase the amount for Ladli sisters

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान से एक कदम आगे निकले हैं। दरअसल मुख्यमंत्री यादव ने लाडली बनाओ को मिलने वाली राशि को बढ़ाने का बड़ा ऐलान कर दिया है। हालांकि अभी राशि कब बढ़ेगी इसकी कोई आधिकारिक तारीख नहीं बताई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गत दिनों बिना जिले की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लाडली बहन योजना को बंद करने के बात की जा रही है लेकिन यह योजना बंद नहीं होगी। इस योजना के तहत राशि बढ़ाई जाएगी जरूरत पड़ने पर यह राशि 5 हजार तक बढ़ाएंगे।

 

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में 1 करोड़ 29 लाख लाड़ली बहने है। वर्तमान में लाड़ली बहनों को सरकार की ओर से 1250 रुपये दिए जा रहे है। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बना योजना की शुरुआत की थी।

योजना के तहत 1 हजार रुपये देना शुरू किया जिसे बढ़ाकर 1250 तक लेकर गए। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने राशि 3000  रुपये तक लेकर जाने की बात कही थी। पूर्व मुख्यमंत्री के घोषणा के एक कदम आगे बढ़कर वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राशि को 5 हजार तक ले जाने की बात कह दी है। 

Related Articles

Back to top button