Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष में इन चीजों का दान करने से प्रसन्न होंगे पूर्वज, दूर होगी सभी समस्याएं

Pitru Paksha 2024: सनातन धर्म के अनुसार, हर वर्ष भाद्रपद महीने की पूर्णिमा तिथि से पितृपक्ष प्रारंभ होते हैं। पितृ पक्ष के दौरान पितरों की आत्माशांति के लिए जातक पूर्वजों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान भी करते हैं। मान्यता है कि पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध और धार्मिक कार्यों को करने से पीतर प्रसन्न होते हैं, जिससे जातक पर अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं। ऐसे में कुछ विशेष चीजों के दान करने से पितृ-दोष से भी मुक्ति मिलती है। बताया जा रहा है कि 17 सितंबर को पूर्णिमा श्राद्ध है। लेकिन पूर्णिमा की उदयातिथि 18 सितंबर को होगी। इसी वजह से पितृ पक्ष की शुरुआत 18 सितंबर से ही मानी जाएगी। यह 16 दिवसीय श्राद्ध का समापन 2 अक्टूबर को होगा।
इन चीजों का दान करने से पीतर होंगे प्रसन्न (Pitru Paksha 2024)
पितरों की कृपा और आशीर्वाद पाने के लिए इन चीजों का दान करना अति उत्तम माना जाता है।
* पितृ पक्ष में पितरों का आशीर्वाद और शुभ फल प्राप्त करने के लिए गेंहू और चावल का दान करना चाहिए।
* पितृ पक्ष में चांदी का दान करने से पितरों को शांति प्राप्त होती है।
* श्राद्ध पक्ष में तिल का बहुत विशेष महत्व होता है माना जाता है कि पितृ पक्ष में तिल का दान करने से जीवन में आ रही समस्याओं का निराकरण होता है और कुंडली के ग्रहों के बुरे असर से भी मुक्ति प्राप्त होती है।
* पितृ पक्ष के दौरान गौदान को अतिश्रेष्ठ दान माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार गौदान करने से जातक को सुख-समृद्धि और आशीर्वाद की प्राप्ति होती है।
* सनातन धर्म में भूमि दान को महादान के रूप में माना जाता है। भूमि दान करने से जातक को पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही नाराज हुए पितृ भी प्रसन्न होते हैं।
श्राद्ध की महत्वपूर्ण तिथियां
तिथि तिथि
17 सितंबर 2024 प्रोषठपदी/पूर्णिमा श्राद्ध
18 सितंबर 2024 प्रतिपदा का श्राद्ध
19 सितंबर 2024 द्वितीया का श्राद्ध
20 सितंबर 2024 तृतीतया का श्राद्ध
21 सितंबर 2024 चतुर्थी का श्राद्ध
22 सितंबर 2024 पंचमी का श्राद्ध
23 सितंबर 2024 षष्ठी का श्राद्ध और सप्तमी का श्राद्ध
24 सितंबर 2024 अष्टमी का श्राद्ध
25 सितंबर 2024 नवमी का श्राद्ध
26 सितंबर 2024 दशमी का श्राद्ध
27 सितंबर 2024 एकादशी का श्राद्ध
29 सितंबर 2024 रविवार द्वादशी का श्राद्ध, मघा का श्राद्ध
30 सितंबर 2024 सोमवार त्रयोदशी का श्राद्ध
01 अक्टूबर 2024 मंगलवार चतुर्दशी का श्राद्ध
02 अक्टूबर 2024 बुधवार सर्व पितृ अमावस्या



