MP News: मध्यप्रदेश में बकरी ने दिया अजीबोगरीब बच्चे को जन्म, एलियन की तरह दिख रहा है बच्चा, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

MP News
MP News

MP News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के सिरसौद गांव में एक बकरी ने अजीबोगरीब बच्चों को जन्म दिया है। बकरी के बच्चे का शक्ल एलियन से मिलता है और इस बच्चे की दो आंखें तो है लेकिन पलक नहीं है और वह पलक भी नहीं झपक सकता है। जीभ मुंह से बाहर निकली हुई है और दोनों आंखों के बीच में कोई गैप नहीं है। सबसे बड़ी बात है की बकरी का बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है और अभी भी जिंदा है। सोशल मीडिया पर बकरी के बच्चे का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

मां कर रही है खास दुलार (MP News)

MP News
MP News

यह मामला शिवपुरी जिले का है। इस गांव के रहने वाले खेड़ी रजक की बकरी ने दो बच्चों को आज सुबह जन्म दिया। पहला बच्चा सामान्य है वहीं दूसरे बच्चे की शक्ल बिल्कुल अनोखी है और इसकी दोनों आंखें हैं लेकिन पलक नहीं है। बकरी के मालिक का कहना है कि बकरी इसे लगातार प्यार कर रही है और बार-बार इसके पास जाने की जिद कर रही है।

क्या कहते हैं चिकित्सक

बकरी के अनोखे बच्चे को लेकर पशु चिकित्सक मनोज गुप्ता बताते हैं कि चमत्कार जैसी कोई बात नहीं है। यह अनुवांशिक वजह से सामने आता है और इस तरह के मामले पहले भी कई बार सामने आए हैं। लेकिन, एक बात खास है कि इस मामले में बकरी के बच्चे की दोनों आंखों पर पलक नहीं है और दूसरी बात यह है कि वह आपस में मिली हुई है. साथ ही, उसकी जीभ बहुत लंबी है। पशु चिकित्सक कहते हैं कि बकरी में कैल्शियम की कमी और प्रजनन व्यवस्था में आए बदलाव के वजह से भी इस तरह की चीज सामने आ सकती है।

Also Read:Madhya Pradesh News: एमपी के इन क्षेत्रों में नहीं बिकेगा मांस मदिरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिया बड़ा फैसला

Related Articles

Back to top button