Contract Employees Regularization: एमपी के इन कांट्रेक्चुअल कर्मचारियों को किया जाएगा परमानेंट, सरकार ने जारी किया आदेश, झूम उठे कर्मचारी

Contract Employees Regularization: मध्य प्रदेश के सफाई कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। सरकार ने सभी कांट्रेक्चुअल सफाई कर्मियों को परमानेंट करने का फैसला लिया है। सरकार के इस कदम से हजारों सफाई कर्मियों को फायदा मिलेगा जो कि अभी तक दैनिक वेतन भोगी के रूप में काम कर रहे थे। इस फैसले से 15000 से अधिक सफाई कर्मियों को सीधे फायदा मिलने वाला है।
सफाई कर्मियों के लिए सरकार ने लिया बड़ा फैसला
7 अगस्त बुधवार को राज्य सफाई का मगर आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया की अध्यक्षता में एक बड़ी बैठक हुई थी जिसमें यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया था। 2007 से 2016 के बीच कार्यरत सभी सफाई कर्मियों को परमानेंट किया जाएगा।
शुरू होगी नियमितीकरण की प्रक्रिया (Contract Employees Regularization)
सरकार के आदेश के अनुसार, सभी सफाई कर्मचारियों को वरीयता के आधार पर रिक्त पदों पर स्थाई नियुक्ति दी जाएगी। इसके तहत, सफाई कर्मचारियों को उनके अनुभव और सेवा के आधार पर प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, जिन कर्मचारियों का निधन हो गया है या जो स्वास्थ्य कारणों से सेवानिवृत्त हो चुके हैं, उनके परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति का लाभ मिलेगा।
परिवारों को मिलेगा लाभ
इस महत्वपूर्ण फैसले का असर केवल कर्मचारियों पर ही नहीं, बल्कि उनके परिवारों पर भी पड़ेगा। सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि मृतक कर्मचारियों के परिजनों को नौकरी का अवसर दिया जाएगा। इससे न केवल परिवारों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, बल्कि उनका सामाजिक और आर्थिक विकास भी सुनिश्चित होगा।
Also Read:MP News: एमपी के सरकारी कर्मचारियों की हुई मौज, अब सैलरी में इतना बढ़कर आएगा HRA, जानिए पूरी खबर


