MP News: एमपी के सरकारी कर्मचारियों की हुई मौज, अब सैलरी में इतना बढ़कर आएगा  HRA, जानिए पूरी खबर

MP News
MP News

MP News:  मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य के मोहन सरकार ने हाउस रेट अलाउंस में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है जिसका सीधा लाभ पहले से महानगर में पदस्थ कर्मचारियों और अधिकारियों को मिलेगा। पहले उनके मूल वेतन और ग्रेड पे के जोड़कर 10% हाउस रेट अनाउंस के रूप में दिया जाता था लेकिन छठे वेतन आयोग के हिसाब से 30% तक हाउस एट अनाउंसड दिए जाने का प्रावधान है।

जानिए किसे कितना मिलेगा हाउस रेट अलाउंस (MP News)

मध्य प्रदेश वित्त विभाग के आदेश के मुताबिक दिल्ली और मुंबई जैसे दूसरे महानगरों में पदस्थ कर्मचारी अधिकारियों को मूल वेतन और ग्रेड पे के जोड़ का 30 प्रतिशत हाउस रेंट अलाउंस के रूप में दिया जाएगा। उदाहरण के तौर पर किसी कर्मचारी का मूल वेतन अगर 20 हजार है, वहीं ग्रेड पे 20 हजार है तो हाउस रेंट अलाउंस 40 हजार का 30 प्रतिशत यानी तकरीबन 12 हजार रु होगा।

 2012 के हिसाब से मिल रहा था वेतन 

ग्रेड-पे के हिसाब से कम ज्यादा हो सकता है HRA
मध्य प्रदेश वित्त विभाग के आदेश के मुताबिक सभी कर्मचारियों को समान रूप से 30 प्रतिशत हाउस रेंट अलाउंस दिया जाएगा। हालांकि, इसमें कर्मचारियों की ग्रेड व क्लास के मुताबिक भत्ते में अंतर आ सकता है। अगर किसी अधिकारी/कर्मचारी का ग्रेड पे उसकी क्लास के मुताबिक ज्यादा है, तो हाउस रेंट अलाउंस भी उसके हिसाब से ज्यादा होगा।

अबतक कितना मिलता था हाउस रेंट अलाउंस?

मध्य प्रदेश वित्त विभाग के 9 सितंबर 2012 के आदेश क्रमांक एफ/4/2/2003/नियम/चार के मुताबिक 7 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में निवासरत अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए गृह भाड़ा भत्ते की दर बेसिक व ग्रेड-पे के योग का अधिकतम 10 प्रतिशत तय किया गया था।इस लिहाज से अगर किसी कर्मचारी की बेसिक व ग्रेड-पे का योग 40 हजार है तो उसे औसतन 4 हजार रु हाउस रेंट अलाउंस के रूप में दिए जा रहे थे, जो महानगरों के लिहाज से काफी कम था। वहीं अब HRA बढ़ने से बाहर रह रहे कर्मचारियों को मकान का किराया चुकाने में काफी राहत मिल सकती है।

Also Read:Madhya Pradesh News: MP के कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, मोहन सरकार ने उठाया बड़ा कदम, देंगे आर्थिक मदद

 

 

Related Articles

Back to top button