MP Train Accident Today: ओवरनाइट सोमनाथ एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे, बड़ा हादसा होते टला

MP Train Accident Today: Two coaches of overnight Somnath Express derailed, major accident averted

MP Train Accident Today: मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास ओवरनाइट सोमनाथ एक्सप्रेस के दो एसी कोच पटरी से उतर गए। ट्रेन के  पटरी से उतरते ही ट्रेन में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। यहां एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया है। कोई जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।

रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ओवरनाइट सोमनाथ एक्सप्रेस के दो एसी कोच शनिवार को पटरी से उतर गए। ट्रेन जबलपुर के प्लेटफार्म नंबर छह पर पहुंच रही थी इसी दौरान हादसा हो गया। सूचना मिलते ही रेलवे की टीम मौके पर पहुंची अधिकारियों ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। हादसे के कारण कुछ ट्रेनें देरी से चली। 

Related Articles

Back to top button